✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Life Style

नमक के 6 जादुई इस्तेमाल, सफाई से लेकर ब्यूटी तक, जानें इसके कई फायदे

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:21:26 AM

TNP DESK: हमारे डेली लाइफ स्टाइल में नमक को हम आमतौर पर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके घर के सफाई से लेकर बेटी तक लिए बेहद उपयोगी हो सकता है? तो चालिए आज हम आपको इस आर्टिकल में नमक के 6 ऐसे घरेलू उपयोग बताएंगे, जो न केवल आपके काम को आसान बनाएंगे बल्कि आपको महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर खर्च करने से भी बचाएंगे.

सिल्वर और पीतल के बर्तन की सफाई में असरदार

अगर आपके घर में भी रखा हुआ पीतल और सिल्वर का बर्तन गंदा हो गया है, तो उसे आसानी से एकदम चमकदार बनाए जा सकता. इसके लिए सबसे पहले आपको नमक और नींबू के रस का मिश्रण बनाना होगा. इसके बाद इस मिश्रण को चांदी और पीतल के बर्तनों पर रगड़ें. जहां ऐसा करने से जमी हुई मैल और कालेपन को हटाकर बर्तनों को चमकदार बनाया जा सकता है.

फ्रिज और माइक्रोवेव की बदबू को करें दूर 

क्या कभी-कभी आपके भी फ्रिज या माइक्रोवेव से गंदी बदबू आने लगती और उसके चक्कर में आपको हर दूसरे दिन फ्रिज और माइक्रोवेव को साफ करना पड़ता है. तो इससे छुटकारा पाने के लिए एक कटोरी में थोड़ा नमक और बेकिंग सोडा मिलाकर फ्रिज या माइक्रोवेव में रख दे .यह मिश्रण गंदी बदबू को सोख लेता है और वातावरण को ताजगी प्रदान करता है.

किचन सिंक और ड्रेनेज की सफाई

हमें किचन की साफ सफाई पर खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि अगर हमारा किचन ही गंदा रहेगा तो हमारे स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा. आपको बताएं किचन को साफ रखने के लिए नमक और गर्म पानी का उपयोग करके किचन सिंक और ड्रेनेज पाइप को साफ किया जा सकता है.इससे यह जमा हुए ग्रीस और गंदगी को हटाने में मदद करता है.

कपड़ों से दाग हटाएं

अक्सर ऐसा होता है कि हमारे हल्के रंग के कपड़ों पर किसी भी चीज का दाग लग जाता है, और फिर उसे छुड़ाना काफी मुश्किल हो जाता है. तो ऐसे में अब दाग लगने पर टेंशन लेने की कोई बात नहीं है. अब अगर आपके कपड़ों पर वाइन, खून या पसीने के दाग हैं, तो नमक और पानी का पेस्ट बनाकर दाग पर हल्के हाथों से रगड़े. वहीं फिर थोड़ी देर बाद कपड़े को धोए, ऐसा करने से दाग हल्के हो जाएंगे.

स्किन की देखभाल के लिए फायदेमंद 

अगर आपके भी नाक के ऊपर डेड सेल्स या फिर ब्लैकहेड्स है, तो इसे आप हटाने के लिए,नमक और जैतून के तेल का स्क्रब बना सकते. इस स्क्रब से स्किन पर मालिश करें. ऐसा करने से आपकी स्किन पर जमी डेड सेल्स हाट जाते हैं और स्किन मुलायम और ग्लोइंग करने में भी मददगार साबित होता.

फूलों की ताजगी बनाए रखें

अगर आपके घर में भी फूलदानी में रखे हुए फूल जल्दी मूर्छा जाते हैं और उसकी शोभा बिगड़ जाती है.तो अब आप कुछ आसान टिप्स से फूलों को लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकते हैं. आपको पता है फूलदान के पानी में थोड़ा नमक मिलाने से फूल लंबे समय तक ताजे रहते हैं. क्योंकि नमक बैक्टीरिया के ग्रोथ को रोकता है, जिससे फूल जल्दी नहीं मुरझाते है.

नमक न केवल आपके भोजन का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह आपके घर की सफाई, सौंदर्य के लिए भी मददगार साबित होता है .इन सरल और प्रभावी उपायों को अपनाकर आप अपने लाइफस्टाइल को और भी आसान बना सकते हैं.

Tags:salt benefitsmagical uses of saltsalt cleaning tipssalt for beautynatural cleaning with salthealth benefits of saltsalt for skincarediy salt remediessalt for home cleaningbeauty hacks with saltsalt and wellnesscleaning with saltbenefits of sea saltsalt for hair caresalt detox usesLife StyleLife Style TipsTodays life Style newsHindi newsJharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.