✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

क्या है जिगाना पिस्टल, गैंगस्टरों की क्यों बनी पसंद,जानिए चौकाने वाला खुलासा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 31, 2026, 3:50:39 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में गैंगस्टर हाई टेक हो गए. हथियार से लेकर टेक्निकल क्षेत्र में बड़ी ही चतुराई से काम कर रहे है. खुद बड़े गैंगस्टर विदेश में है. लेकिन इनके शूटर ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम देकर दशहत का माहौल बना रहे है. अब प्रिंस खान गैंग को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जिसमें यह बात सामने आई की इसके शूटर अब कट्टा नहीं बल्कि विदेशी तर्की मेड जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल कर रहे है. रांची के होटल टिटोस हत्याकांड में भी इसका इस्तेमाल किया गया था.

कैसे गैंगस्टर की बनी पहली पसंद  

सबसे पहले यह जान लेते है कि आखिर जिगाना मेड पिस्टल क्या है और गैंगस्टर की पहली पसंद कैसे बनती जा रही है. इसके पीछे की वजह साफ है. अन्य पिस्टल के मुकाबले यह तेजी से फायर करती है.यही वजह है कि देश के सभी गैंगस्टर इसे इस्तेमाल कर रहे है. चौकाने वाले बात है कि अब इस पिस्टल का इस्तेमाल झारखंड में भी होने लगा है.

मिनट भर में दर्जनों राउंड फायर करने की क्षमता

अक्सर देखा जाता  है कि अपराधी जब कोई वारदात को अंजाम देते है तो वह जल्दबाजी में भागने की भी तैयारी में रहते है. ऐसे में देशी कट्टा या कोई देशी पिस्टल कभी धोखा भी दे सकती है. लेकिन जिगाना पिस्टल ब्लॉक या कभी फसती नहीं है. साथ ही इसमें एक बार में 17 राउंड कारतूस लोड होती है. जिससे एक मिनट में एक दर्जन से अधिक गोली बड़े ही आराम में चल जाती है. इस पिस्टल में 9 mm की गोली लोड होती है.

बाजार में 10-12 लाख  कीमत

इस पिस्टल को तुर्की की TISAS कंपनी ने 2001 में बनाया है. इसकी कीमत 7-8 लाख रुपये बताई जाती है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे ब्लैक में 10-12 लाख रुपये तक बिक्री किए जाते है.इसे पाकिस्तान के बोर्ड इलाके या नेपाल के रास्ते भारत तक पहुंचाया जाता है. और फिर गैंगस्टर इसका इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने में करते है.

हाई प्रोफाइल हत्याकांड में हुआ इस्तेमाल

बताया जाता है कि इस हथियार का इस्तेमाल कई बड़े हत्याकांड में भी किया गया है. आतिक-अशरफ हत्याकांड में भी जिस गन का इस्तेमाल शूटरों ने किया था. वह जिगाना ही थी. इसके अलावा सिद्धू मूसेवाला को भी इसी पिस्टल से मारा गया था.    

रांची में प्रिंस खान के शूटर ने की फायरिंग    

रांची के टिटोस होटल गोली बारी के बाद पुलिस जांच शुरू की. जिसमें खुलासा हुआ की प्रिंस खान के शूटर ने जिस हथियार से गोली चलाई थी वह कोई मामूली पिस्टल नहीं बल्कि जिगाना पिस्टल थी. इसी की गोली से होटल में एक वेटर को गोली मार कर मौत के घाट उतारा गया. इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. जिसमें शूटर को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन पिस्टल की तलाश अभी भी जारी है.

                                      

Tags:Zigana Pistolzigana Semi autometed pistol detailsJharkhand GaingsterZigana Pistol NewsTurky GunPrince khan NewsPrince khan shooterranchi police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.