टीएनपी डेस्क (TNP DESK):पिछले एक सप्ताह से मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जहां कुछ जिलों में हल्की-फुल्की बारिश लोगों को राहत दे रही है, तो वहीं कई दिनों से गर्मी के मौसम ने लोगों को बेहाल कर रखा है.आलम यह है कि दोपहर के समय कड़क धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे है. दिन तो दिन, रात में भी लोगों को चैन की नींद नहीं आ रही है. वहीं बीच-बीच में बिजली कटौती से भी लोग काफी ज्यादा परेशान है.आज यानी बुधवार के मौसम की बात करें तो आज भी झारखंड के मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने की उम्मीद नहीं है.
हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना
आज भी मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा, जहां कुछ जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, तो कुछ जिलों में गर्मी का असर जारी रहेगा.वही रांची में तेज आंधी और तूफानी हवाओं की चेतावनी जारी की है.मौसम विभाग ने बुधवार के लिए पलामू, गढ़वा समेत कई जिलों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है साथ ही रांची, खूंटी सहित कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी चलने की संभावना जताई गई है.
रामगढ़ के गोला में लू लगने से एक की मौत
मंगलवार को राज्य के नौ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया.पलामू प्रमंडल में स्थिति भी ऐसे ही रही, जहां गर्मी ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया. न्यूनतम तापमान के मामले में धनबाद सबसे गर्म रात वाला जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में तापमान सामान्य से करीब 2 से 4 डिग्री अधिक बना हुआ है और आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रहने की संभावना है.रामगढ़ जिले में भी भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है.गोला प्रखंड के सोसोकलां निवासी गुलाम मुस्तफा की 14 वर्षीय बेटी रिफत आरजू की मंगलवार शाम लू लगने से मौत हो गई. चिकित्सकों ने भी मौत का कारण हीटवेव बताया है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.