✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:अगले 5 दिनों के अंदर 41 से 45 डिग्री तक जा सकता है झारखंड का पारा, हिट वेब से रहें सावधान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 16, 2026, 8:00:54 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में गर्मी ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है आलम यह है कि गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है तो वही कड़क धूप की वजह से लगातार पारा चढ़ रहा है.कड़क धूप की वजह से गर्म हवाएं तापमान को और बढ़ा रही है. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड की राजधानी राज्य समेत राज्य के अधिकांश जिलों में कड़क धूप और गर्मी ने लोगों को खूब सताया.दोपहर के समय सड़क पर सन्नाटा देखने को मिला धूप की वजह से लोग दोपहर में घर से निकलने से बचते हुए नजर आए.वही मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले अगले पांच दिनों तक झारखंड के लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ने वाली है.

अगले 5 दिन तक गर्मी से राहत नहीं

बुधवार को कुछ जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया.पलामू में सबसे ज्यादा तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जहां लोगों के हालात खराब हो गई.वही मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आनेवाले अगले 5 दिनों में झारखंड का तापमान  41 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है.वही हीट वेव को लेकर लोगों को अलर्ट किया गया है.अगले 5 दिनों तक तापमान में गिरावट की कोई संभावना नहीं है.

पढ़े आज के मौसम का हाल

हालांकी आज यानी गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी अधिकांश जिलों में कड़क धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है लेकिन संथाल परगना के कुछ जिलों में आज लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है जहां आसमान में बादल दिखेंगे तो वहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है.वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल की जाए तो यहां का तापमान 40 डिग्री पार कर चूका है आज भी यहां लोगों को गर्मी से परेशानी हो सकती है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री  सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39  डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 24  डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो  वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamahedpur newsJamahedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.