✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में आज लोगों को सतायेगी गर्मी, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 13, 2026, 7:51:14 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही कड़क धूप की वजह से गर्मी से लोगों का पसीना छूट रहा है.झारखंड वासी जहां अप्रैल के महीने में सुहाने मौसम का मजा ले रहे थे तो वहीं अब कड़ी धूप गर्मी कि वजह से घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है. जहां सुबह के 7 बजते ही कड़क धूप खिल रही है वहां दोपहर होते होते गर्मी की वजह से कहीं जाने के लिए भी लोगों को सोचना पड़ रहा है.12 अप्रैल के दिन झारखंड के अधिकाँश जिलों में गर्मी का असर देखा गया वहीं आज यानी 13 अप्रैल को भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहने वाला है.

झारखंड के इन जिलों में आज लोगों को सतायेगी गर्मी

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अपडेट के अनुसार कड़क धूप की वजह से लगातार झारखंड का तापमान चढ रहा है ऐसे में आज झारखंड के कुछ जिलों में बढ़ते तापमान से लोगों को परेशानी हो सकती है इन जेलों में कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और रांची, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम,देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज और सिमडेगा शामिल है जहां लोगों को धूप में निकलने से पहले खुद को पूरी तरह से हाईड्रेड करना है और छाता लेकर ही घर से निकलना है. अगर आप बाइक से कहीं जा रहे है तो अपने सर को गमछा या किसी अन्य कपडे से सर को जरूर ढककर ही घर से बाहर निकले.

लगातार चढ रहा है झारखंड का तापमान 

मौसम विभाग का कहना है कि आज इन जिलों में तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है वही न्यूनतम टैपमन 22 से 24 डिग्री तक जा सकता है.कड़क धूप और गर्मी से अगर लोग सावधान नहीं हुए तो धूप की वजह से चक्कर आने जैसी समस्या आ सकती है.इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले खूब पानी पिकर निकले. वही पेट भर खाना खायें वरना कड़क धूप से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है इसलिए सावधान रहें.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.