✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा में अब भी पानी का संकट, रघुवर दास ने सरकार को घेरा

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 21, 2026, 10:10:26 PM

पाकुड़ ( PAKUR) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास पाकुड़ परिसदन पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने लिट्टीपाड़ा में अधूरी पड़ी बहु जलापूर्ति योजना को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा.

यहां के लोग आज भी झरनों और प्राकृतिक स्रोतों का पानी पीने को मजबूर 

रघुवर दास ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में लिट्टीपाड़ा क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करीब 217 करोड़ रुपये की बड़ी योजना स्वीकृत की गई थी. इस योजना का उद्देश्य इलाके में पानी की समस्या को पूरी तरह खत्म करना था लेकिन आज तक यह योजना अधूरी पड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि लिट्टीपाड़ा आदिवासी बहुल क्षेत्र है और यहां के लोग आज भी झरनों और प्राकृतिक स्रोतों का पानी पीने को मजबूर हैं.

लोगों को साफ पानी नहीं मिलना सरकार की विफलता को दर्शाता है

उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद लोगों को साफ पानी नहीं मिलना सरकार की विफलता को दर्शाता है. रघुवर दास ने राज्य सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आखिर यह योजना कब पूरी होगी और कब यहां के लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद आदिवासी क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होना चिंताजनक है. उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द इस योजना को पूरा करने और क्षेत्र के लोगों को राहत देने की मांग की.

रिपोर्ट - विकास कुमार 

 

Tags:Pakur water crisisLittipara water shortage JharkhandRaghubar Das on water crisisJharkhand drinking water problemLittipara multi water supply scheme issueJharkhand government criticism water issuePakur news todayJharkhand latest political newsRaghubar Das statement PakurPakur Littipara development news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.