दुमका(DUMKA):झारखंड के नगर निकाय चुनाव में उपराजधानी दुमका जिले के बासुकीनाथ नगर पंचायत का परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई.अध्यक्ष पद के लिए वीणा देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को करीब 2164 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की.
समर्थकों में खुशी
मतगणना के अंतिम चरण में परिणाम स्पष्ट होते ही समर्थकों ने खुशी का इजहार किया.जीत के बाद वीणा देवी ने सबसे पहले जनता का आभार जताया और कहा कि यह जीत बासुकीनाथ की जनता के विश्वास की जीत है उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय जनता के साथ-साथ अपने पति को भी दिया, जिनका सहयोग उन्हें पूरे चुनाव अभियान के दौरान मिला.
पढ़े नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीणा देवी ने क्या कहा
नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीणा देवी ने कहा कि बासुकीनाथ एक प्रमुख तीर्थ स्थल है और यहां की पहचान धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है.उनका लक्ष्य नगर पंचायत क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना और शहर को सुंदर व व्यवस्थित रूप देना होगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता से किए गए सभी वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा.
रिपोर्ट-पंचम झा
