✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को साहिबगंज में करेंगे जनसभा

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 9:35:36 AM

रांची(RANCHI): गृह मंत्री अमित शाह झारखंड में संथाल से हुंकार भरेंगे.शुक्रवार को दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. उसके बाद भोगनाडीह जाएंगे, वहां वीर शहीद सिद्धो कान्हू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद अमित शाह भोगनाडीह से 12:30 बजे साहिबगंज पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे.  वहां जनसभा को संबोधित करेंगे और संताल परगना परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.  

अमित शाह का झारखंड में दो कार्यक्रम

साहिबगंज में सभा क बाद केंद्रीय गृह मंत्री गिरिडीह जिले के जमुआ स्थित झारखंडी धाम 3:00 बजे पहुंचेंगे.  वहां शिव दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे.  इसके बाद 3:30 बजे धनबाद प्रमंडल स्तरीय परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे.  साथ ही, परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगे. गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है.साथ ही पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किया गया है. चप्पे चप्पे पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है. 
दरअसल झारखंड में चुनाव से पहले भाजपा विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावार है. चुनाव में हेमंत सरकार को चौतरफा घेरने की कोशिश की जा रही है. रोजगार,घुसपैठ समेत अपराध और बेरोजगारी पर घेरने में लगे है.  विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में पूरी ताकत झोंकने में लगी है. चुनावी शंखनाद खुद प्रधानमंत्री मोदी जमशेदपुर से कर चुके है. इसके बाद अब केन्द्रीय नेताओं का दौरा लगातार जारी है.

 

रिपोर्ट:समीर हुसैन

Tags:amit shahamit shah in jharkhandamit shah jharkhand visitamit shah liveamit shah jharkhandamit shah speechamit shah in ranchijharkhandamit shah jharkhand newsamit shah newsamit shah ranchi visitamit shah jharkhand ranchiamit shah jharkhand liveamit shah jharkhand rallyamit shah jharkhand speechamit shah ranchiamit shah in jharkhand liveamit shah speech in jharkhandjharkhand newsamit shah news todayamit shah latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.