रांची(RANCHI): झारखंड के हजारीबाग में चट्टी बरियातू इलाके में हुई गोलीबारी और आगजनी की घटना की जिम्मेवारी राहुल दुबे गैंग ने ली है. साथ ही कंपनी को चेतवानी दी है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. आखिर किस वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है. हालांकि पुलिस ने मामले में अब तक किसी गैंग का हाथ होने की पुष्टि नहीं की है.
बता दें कि घटना सोमवार देर शाम की है. जब चट्टी बरियातू इलाके में दो हाईवा में आग लगा दी गई. साथ हि फायरिंग की गई है. बताया जा रहा है कि नकाबपोश बाइक सवार अपराधी घटना को अंजाम दिया है. जिससे इलाके में हड़कंप मचा है. वही घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफतीश में जुटी है. आस पास के लोगों से पूछताछ की है. जिससे अपराधियों की गिरफ़्तारी की जा सके.
वहीं इस घटना के बाद प्रकाश शुक्ला नाम के फेसबुक पेज से इस वारदात की जिम्मेवारी ली है.जिसमें लिखा है कि बिना मैनेज किए काम करने का अंजाम बुरा होगा. संवेदक को सीधी चेतवानी दी गई है. पोस्ट में लिखा है कि अगर बिना मैनेज किए काम किया जाता है तो अगली बार ड्राइवर और स्टाफ को भी नहीं छेड़ेंगे. यह कान का पर्दा खोलने के लिए अभी किया गया है. अगली बार सीधा गोली हिट होगी. जिसका जिम्मेवार खुद कंपनी और उसके संवेदक होंगे. पोस्ट में धमकी दी गई की सिस्टम में आए बिना कोई भी काम करेगा तो अंजाम बुरा होगा. अब इस पूरे घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है. हलाकी अब तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है.