✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सीएम एक्सीलेंस स्कूल के दो बच्चे लापता, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 21, 2026, 11:26:01 AM

गुमला(GUMLA): जिले में स्थित सीएम एक्सीलेंस एसएस प्लस टू स्कूल से आठवीं कक्षा के दो छात्रों के अचानक लापता होने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. इस मामले ने स्कूल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दो छात्र क्लास करने के बाद स्कूल परिसर से बाहर कैसे निकल गए और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी.

लापता छात्रों की पहचान कसीरा मधुबन निवासी संत कबीर उरांव और धोधरा पाकरटोली निवासी निखिल उरांव के रूप में हुई है. दोनों आठवीं कक्षा के छात्र हैं और आपस में अच्छे दोस्त बताए जा रहे हैं. परिजनों के अनुसार, 15 मई की सुबह करीब साढ़े छह बजे दोनों बच्चे रोज की तरह स्कूल के लिए घर से निकले थे. जानकारी के मुताबिक, स्कूल पहुंचने के बाद दोनों ने दो विषयों की क्लास भी अटेंड की, लेकिन इसके बाद अचानक गायब हो गए.

मामले की जांच में सामने आया है कि दोनों छात्रों ने पहले से इसकी पूरी योजना बना रखी थी. बताया जा रहा है कि एक छात्र घर से सिविल ड्रेस लेकर आया था, जिसे उसने अपने दोस्त के पास रख दिया था. बाद में दोनों ने स्कूल ड्रेस बदलकर हॉस्टल में छोड़ दी और सिविल कपड़े पहनकर आराम से स्कूल परिसर से बाहर निकल गए. हैरानी की बात यह है कि इस पूरी घटना की भनक स्कूल प्रबंधन को नहीं लगी.

घटना के बाद मामला तीन दिनों तक दबा रहा. 16 मई को छुट्टी और 17 मई को रविवार होने के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया. 18 मई को जब परिजन बच्चों की तलाश में स्कूल पहुंचे, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ. दोस्तों से पूछताछ की गई, लेकिन बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी. परिजनों का आरोप है कि स्कूल के प्राचार्य ने शुरुआत में थाना जाने से रोकते हुए पहले खुद खोजबीन करने की सलाह दी, जिसके कारण पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई.

आखिरकार परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. उसके बाद पुलिस मामेल की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच में जुट गई है और दोनों छात्रों की तलाश जारी है. वहीं, बच्चों के गायब होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

 

Tags:GumlaGumla school missing studentsCM Excellence School GumlaGumla students missing caseJharkhand school newsCM Excellence SS School newsGumla latest newsSchool students disappeared

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.