✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

साहिबगंज में सड़क हादसे में दो की मौत, टोटो में लकड़ी लदे वाहन ने मारी टक्कर

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 13, 2026, 2:54:25 PM

साहिबगंज : जिले के कोटालपोखर मुख्य सड़क पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय युवक समेत करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई.घटना के बाद से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.

जानकारी के अनुसार टोटो चालक इजाजुल चंदौर से वापस लौट रहा था. इसी दौरान अवैध रूप से लकड़ी लदा एक तेज रफ्तार तीन पहिया वाहन कोटालपोखर मुख्य सड़क से पश्चिम बंगाल सीमा की ओर जा रहा था.

तेज गति के कारण वाहन ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में टोटो चालक इजाजुल और उसमें सवार लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों की हालत नाजुक होने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष देखा गया. ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क से दिन के उजाले में भी अवैध रूप से लकड़ी लदे वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं जिससे अक्सर हादसों की आशंका बनी रहती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध लकड़ी तस्करी पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

रिपोर्ट - गोविंद ठाकुर 

Tags:Sahibganj road accidentSahibganj accident newsJharkhand road accidentToto accident in SahibganjTwo killed in Sahibganj accidentSahibganj breaking newsTwo killed in road accident in SahibganjJharkhand Sahibganj fatal road accident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.