✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची से दो मासूम भाई-बहन लापता, दो दिन बीत जाने के बाद भी अब तक नहीं मिला कोई सुरांग

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 27, 2026, 11:17:55 AM

रांची(RANCHI): जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-1 के पटेल नगर से दो मासूम बच्चों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है. पटेल नगर निवासी चिरंजीव महतो के छह वर्षीय बेटे युवांश उर्फ ‘तूफान’ और 10 वर्षीय बेटी रोशनी कुमारी 25 मई की दोपहर करीब एक बजे के बाद से घर नहीं लौटे हैं. बच्चों के गायब होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चों के पिता ने जगन्नाथपुर थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस लगातार बच्चों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में जांच अभियान चला रही है. जांच के दौरान घर से करीब 800 मीटर दूर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में दोनों बच्चे दिखाई दिए हैं. इसके अलावा पुलिस ने रांची रेलवे स्टेशन और हटिया रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं.

मोहल्ले और झोपड़ी मार्केट के आसपास युवांश को प्यार से ‘तूफान’ कहकर बुलाया जाता था. परिवार वालों ने बताया कि उसे चाउमिन और फुचका जैसी चीजें खाने का काफी शौक था. झोपड़ी मार्केट के पास एक दुकानदार ने दावा किया है कि तीन बच्चे एक दुकान में फुचका खाते हुए दिखाई दिए थे, जिसके बाद वे वहां से चले गए.

इस पूरे मामले में सबसे बड़ी चिंता युवांश की सेहत को लेकर है. पिता के अनुसार, 1 मई को खेलते समय एक कुत्ते ने युवांश को काट लिया था, जिसके बाद उसे रेबीज का टीका लगाया जा रहा था. अब तक 1, 4 और 8 मई को इंजेक्शन लग चुका है, जबकि अगला टीका 29 मई को लगना है. परिजनों को डर है कि समय पर इंजेक्शन नहीं लगने से बच्चे की जान को खतरा हो सकता है.

परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है. बच्चों के पिता चिरंजीव महतो पश्चिम बंगाल के झालदा के रहने वाले हैं और पिछले 10 साल से रांची में रहकर सुधा डेयरी में ऑपरेटर का काम करते हैं. वहीं बच्चों की मां रूपाली खलखो सब्जी बेचकर परिवार का सहारा बनती हैं. दोनों बच्चे धुर्वा स्थित गायत्री मंदिर स्कूल में पढ़ते हैं. परिजनों ने अपील की है कि बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत मोबाइल नंबर 9572650742 या जगन्नाथपुर थाना के नंबर 9431706169 पर संपर्क करें.

Tags:RanchiRanchi missing children newsJagannathpurJagannathpur missing kids caseRanchi kidnapping case todayTwo children missingRanchi police missing child investigationPatel Nagar Ranchi missing childrenRanchi latest crime newsMissing boy and girlJharkhandRanchi CCTV missing children

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.