✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

गो तस्करी के लिए ले जाए जा रहे मवेशी लदा ट्रक पलटा, 10 की मौत, मामले की जांच कर रही पुलिस

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:06:51 AM

देवघर(DEOGHAR): देवघर जिला के रास्ते मवेशियों की जमकर तस्करी की जा रही है. तस्कर अन्य राज्य से मवेशियों को एक ट्रक में लाद कर देवघर के रास्ते दूसरे राज्य ले जाया करते हैं. हालांकि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा कभी-कभी चेकिंग चला कर मवेशियों को तस्कर के चंगुल से छुड़ाते है. तब इस तरह मवेशी तस्करी का मामला सामने आता है.

गाय से लदा ट्रक पलटा

दरअसल अधिकांश मामले में तस्कर पुलिस पर हावी होकर बड़ी चालाकी से मवेशी को उनके गंतव्य स्थान तक पहुचाने में कामयाब हो जाते है. बता दें कि सोमवार को एक ट्रक में 10 गायों की तस्करी कर ले जाया जा रहा था. ट्रक की गति अधिक होने के कारण ट्रक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई.

ट्रक पलटने के बाद ड्राइवर और खलासी फरार

यह घटना देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलथरवा गांव के समीप की है. जहां ट्रक पलटने से इसमें लदे सभी गायों की मौत दुर्घटना स्थल पर ही हो गई. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना देवीपुर थाना पुलिस को दी गई. जिसके बाद थाना प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मृत मवेशियों को कब्जे में लेकर उनको दफनाने की कार्रवाई शुरू कर दी. उधर ट्रक पलटने के बाद ड्राइवर और खलासी फरार हो गए है. फिलहाल पुलिस ट्रक के मालिक सहित इसके चालक की खोजबीन कर रही है.

रिपोर्ट: रितुराज सिंहा

Tags:smuggling truck driverfound dead in the back of a trucksmugglers car hits parked lorrysmugglertrucksmugglersganja smugglers car hits parked lorrywhite house briefingmigrants trapped in trucktrapped in truckcattle smugglerswhite house press briefingganja smugglers car39 bodies found in truckhuman trafficking trucktrafficked with mariana van zellersouth america dnaimmigrant truck tragedydalian intermediate people’s courttruck tragedy

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.