✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा में दर्दनाक हादसा! तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 27, 2026, 11:18:57 AM

गढ़वा (GARHWA): जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नगर उंटारी थाना क्षेत्र के कुंबा गांव स्थित अकेलवा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई. बुधवार सुबह तालाब में दोनों के शव मिलने के बाद पूरे गांव में मातम और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार, पतरिहा कलां गांव के हरिजन टोला निवासी राजू राम की 8 वर्षीय बेटी प्रियांशु कुमारी और परमेश्वर राम की 10 वर्षीय बेटी रेशमा कुमारी मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घर से लकड़ी चुनने के लिए बहवा पहाड़ की ओर निकली थीं. दोनों बच्चियां शाम तक वापस नहीं लौटीं तो परिजनों की चिंता बढ़ गई. इसके बाद ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने रातभर आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका.

बुधवार सुबह करीब 6 बजे गांव के कुछ बच्चे शौच के लिए अकेलवा तालाब के पास पहुंचे. इसी दौरान उनकी नजर तालाब में तैर रहे दो शवों पर पड़ी. बच्चों के शोर मचाने के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चियों के शव तालाब से बाहर निकाले गए. घटना की जानकारी मिलते ही नगर उंटारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक जानकारी में आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी के कारण दोनों बच्चियां तालाब में नहाने उतरी थीं और गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण डूब गईं.

ग्रामीण अरुण तिवारी ने बताया कि इस तालाब में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और कई लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि तालाब के आसपास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं. इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है. लोगों ने प्रशासन से तालाब के चारों ओर घेराबंदी कराने, चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा के स्थायी इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके. वहीं, मृत बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

रिपोर्ट : धर्मेन्द्र कुमार

Tags:GarhwaAccident in Garhwagarhwa latest newslatest newsTwo Innocent Girls Drown in PondTwo Innocent Girls Drown in Pond in garhwagarhwa updatelatest update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.