✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

झारखंड के इस संस्थान में मिलता है करोड़ों का पैकेज, जानिए IIM रांची में एडमिशन का पूरा प्रोसेस

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 13, 2026, 3:22:52 PM

रांची (RANCHI): झारखंड की राजधानी अब शिक्षा के क्षेत्र में भी नया हब बनकर उभर रही है. बात यहाँ के कॉलेजों की करें तो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी राज्य के कई कॉलेज इतने बेहतरीन प्लेसमेंट दे रहे हैं की अब राज्य की बच्चों को कहीं बाहर जाने की जरूरत ही नहीं है. यहाँ बात हो रही है राजधानी रांची में स्थित IIM कॉलेज की जहां हालही में करोड़ों का प्लेसमेंट पैकेज दिया गया है.

बताते चलें कि IIM रांची, देश के प्रमुख मैनेजमेंट कॉलेजों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है. वर्ष 2010 में स्थापित इस संस्थान ने कम समय में ही शानदार शैक्षणिक गुणवत्ता, बेहतरीन प्लेसमेंट और आधुनिक सुविधाओं के दम पर छात्रों के बीच खास जगह बनाई है. वहीं हाल ही में IIM रांची ने पहली बार क्यूएस एग्जीक्यूटिव MBA रैंकिंग में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, जिसके बाद इसे झारखंड के सर्वश्रेष्ठ MBA संस्थानों में गिना जा रहा है.

प्लेसमेंट के मामले में भी IIM रांची लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है. यहां के छात्रों को कंसल्टिंग, बैंकिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग, एचआर और आईटी सेक्टर की नामी कंपनियों में नौकरी के अवसर मिलते हैं. कई मल्टीनेशनल कंपनियां भी कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लेती हैं. इस साल संस्थान का सबसे बड़ा सालाना पैकेज 52.50 लाख रुपये रहा, जबकि औसत पैकेज 19.24 लाख रुपये दर्ज किया गया. वहीं टॉप 25 प्रतिशत छात्रों का औसत पैकेज 24.83 लाख रुपये तक पहुंचा.

IIM रांची में MBA में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले CAT परीक्षा पास करनी होती है. अच्छे पर्सेंटाइल वाले छात्रों को शॉर्टलिस्ट कर पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. अंतिम चयन CAT स्कोर, इंटरव्यू प्रदर्शन, 10वीं-12वीं के अंक, ग्रेजुएशन और वर्क एक्सपीरियंस के आधार पर किया जाता है. योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है. सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाती है. IIM रांची में MBA की कुल फीस लगभग 19 लाख रुपये है. हालांकि संस्थान छात्रों को स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पढ़ाई में मदद मिल सके.

संस्थान का कैंपस आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस है. यहां छात्रों को स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, रिसर्च सेंटर और इंडस्ट्री एक्सपोजर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. इसके अलावा छात्रों को कॉर्पोरेट सेक्टर से जोड़ने के लिए नियमित रूप से इंडस्ट्री इंटरैक्शन और ट्रेनिंग प्रोग्राम भी आयोजित किए जाते हैं.

Tags:IIMIIM ranchiIIM ranchi placement recordIIM ranchi placementIIM ranchi admissionIIM ranchi admission processIIM ranchi admission process onlineIIM collegeeducationeducation newsIIM Ranchi newslatest newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.