✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

पूर्व मेयर के बंद घर से चोर उड़ा ले गए लाखों के जेवर, डॉग स्क्वायड के साथ फोरेंसिक टीम कर रही जांच

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:51:22 AM

बिहार(BIHAR): पूर्णिया में बेखौफ चोरों ने पूर्व मेयर सविता सिंह के घर में घुसकर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने घर में रखे 50 लाख के जेवर समेत 7 हजार कैश की चोरी कर ली. इतना ही नही वे अपने साथ CCTV कैमरे की डीवीआर तक ले गए. दरअसल घर बंद कर पूरा परिवार रिश्तेदार के घर श्राद्धकर्म में शामिल होने गया था. इस मौके का फायदा उठाकर चोर घर में घुस पूरी तिजोरी साफ कर गये. वहीं जब आज सभी लोग घर वापस आए तो उन्होंने मेन गेट का ताला टूटा देखा, जिसके बाद कमरे के अंदर प्रवेश करने पर आलमीरा का लॉक टूटा था, उसमें रखे 50 लाख के जेवर समेत 7 हजार कैश गायब थे. इस घटना की सूचना मिलते ही मधुबनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

अलमारी में रखे 50 लाख के जेवर समेत 7 हजार कैश गायब 
इस घटना की जानकारी देते हुए रिश्तेदार भानु भास्कर ने बताया कि रविवार को बड़हरा कोठी के बालूटोल गांव में रहने वाले रिश्तेदार की मौत हो गई दी. जिसके बाद घर के सभी सदस्य घर का ताला बंद कर श्राद्धकर्म में शामिल होने गए थे. सुबह घर पहुंचने पर देखा गया कि सभी कमरे का लॉक टूटा हुआ था. अंदर कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था, अलमारी में रखे 50 लाख के जेवर समेत 7 हजार कैश लॉकर से गायब थे. उन्होंने  कहा कि बालकनी का दरवाजे का लॉक टूटा पाया. शातिर चोर पहले तले के बालकनी से घर में दाखिल हुए और फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर जाते-जाते घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर तक अपने साथ ले गए. 

डॉग स्क्वायड के साथ फोरेंसिक टीम कर रही जांच
वहीं घटना की जांच कर रही पुलिस कमरे का मुआयना कर मामले की जांच में जुट गई है. जहां डॉग स्क्वायड के साथ-साथ फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर जांच पडताल की. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. दरअसल चोरी की यह घटना मधुबनी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर इलाके में स्थित पूर्व मेयर सविता सिंह के घर की है. जहां इस घटना से पूरे शहर की पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Tags:police arrested house robbery thiefjewelleryjewel thief (award-winning work)bihar leader house robberyjewellery shopbikes worth of 9 lakhsjewellery theftbihar theftbihar thiefsjewellery shop lootedthieves rob house in rajendra nagarthiefjwelery bag theftjewellery shop robberytheftjewel thiefkalyan jewellers stock updatebihar newsjewellery showroomrs 5 crore jewellery loot caseman robbed mother in law housejewellery store robbed

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.