✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

‘आलमगीर की जमानत पर ऐसे जश्न मना रहे जैसे जेल से नहीं युद्ध के मैदान से पूर्व मंत्री आए हों बाहर’... भाजपा ने कसा तंज

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 14, 2026, 6:05:05 PM

रांची (RANCHI): झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाए जा रहे जश्न पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसे “बाइज्जत बरी” होना समझने की भूल नहीं करनी चाहिए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए पोस्ट में मरांडी ने कहा कि आलमगीर आलम को केवल उम्र और स्वास्थ्य संबंधी कारणों के आधार पर कड़ी शर्तों के साथ अंतरिम राहत मिली है, न कि मामले से पूरी तरह छुटकारा. उन्होंने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े मामले में जेल में बंद रहे पूर्व मंत्री को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार से बाहर आने का अवसर मिला.

मरांडी ने कांग्रेस समर्थकों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह मिठाइयाँ बांटी जा रही हैं, पटाखे फोड़े जा रहे हैं और जश्न मनाया जा रहा है, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो कोई स्वतंत्रता सेनानी लंबी लड़ाई लड़कर लौटा हो. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या करोड़ों रुपये की कथित अवैध कमाई और भ्रष्टाचार के आरोप अब उत्सव का कारण बन गए हैं? नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस मामले में मंत्री के निजी सचिव के घरेलू सहायक के घर से करीब 32.20 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हों, उस पर जनता सवाल जरूर पूछेगी. उन्होंने कहा कि नोटों की गिनती के लिए मशीनें मंगानी पड़ी थीं और पूरा देश टीवी पर यह दृश्य देख रहा था.

मरांडी ने अपने बयान में यह भी कहा कि जमानत मिलना निर्दोष होने का प्रमाण नहीं होता. मुकदमा अभी जारी है और अदालत की प्रक्रिया पूरी होना बाकी है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रभाव और संसाधनों के दम पर अस्थायी राहत मिल सकती है, लेकिन भ्रष्टाचार के मामलों के दाग आसानी से खत्म नहीं होते. उन्होंने उदाहरण देते हुए लालू प्रसाद यादव का जिक्र किया और कहा कि राजनीतिक जीवन में उतार-चढ़ाव आने के बावजूद पुराने मामलों की छाया लंबे समय तक बनी रहती है. मरांडी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में कानून की कार्रवाई भले देर से हो, लेकिन होती जरूर है.

Tags:Jharkhand newsjharkhand updatebabulal marandiaalamgir alamalamgir alam gets bailAlamgir AlamBJPCongresslatest newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.