✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जिस प्रेमिका को मजदूरी कर बनाया नर्स, उसी ने कर दिया ऐसा हाल, फंदे से झूलता मिला युवक का शव, जानिए कहाँ का है मामला

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 26, 2026, 6:29:32 PM

गुमला (GUMLA): जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के झिकिरिमा पंचायत अंतर्गत बनईडेगा करंजटोली गांव में रविवार सुबह 26 वर्षीय युवक अनुप किंडो ने अपने घर के पास महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

स्थानीय लोगों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनुप का, गांव की ही एक युवती के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था. वह अपनी प्रेमिका के भविष्य को संवारने के लिए काफी प्रयासरत था. बताया जाता है कि वह गोवा जाकर मजदूरी करता था और अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा युवती की पढ़ाई पर खर्च करता था, ताकि वह नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर सके. अनुप की मेहनत रंग भी लाई और युवती ने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली.

हालांकि, पढ़ाई पूरी होने के बाद युवती के व्यवहार में बदलाव आने लगा. आरोप है कि उसने धीरे-धीरे अनुप से दूरी बना ली, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा. बताया जा रहा है कि पिछले तीन महीनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. अनुप लगातार रिश्ते को संभालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थिति बिगड़ती चली गई.

शनिवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी. इसके बाद रविवार सुबह अनुप ने यह कठोर कदम उठा लिया. सूचना मिलते ही पालकोट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. एएसआई प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने न केवल एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि गांव में भी मायूसी का माहौल बना दिया है.

Tags:gumla newsgumla murder newsgumlalatest newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.