✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने वित्त मंत्री को दी सलाह, संवाद बंद कमरे में होने चाहिए, बाकी आप खुद समझदार हैं.....

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 9, 2026, 2:52:36 PM

रांची (RANCHI): अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक बार फिर राजनीतिक परिपक्वता देते हुए एक अहम मुलाकात की. उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरज साहू और राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मुलाकात कर संगठन और सरकार के भीतर संवाद की जरूरत पर जोर दिया और साथ ही राज्य के वित्त मंत्री को एक खास सलाह भी दी है. 

सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात काफी देर तक चली, जिसमें सरकार, संगठन और समन्वय को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई. बातचीत के दौरान डॉ. इरफान अंसारी ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि उनके लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव का लाभ राज्य सरकार और विभाग दोनों को मिल रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जिसे अनुभवी नेताओं की जरूरत हमेशा रहती है.

बताया जा रहा है कि इस दौरान डॉ. अंसारी ने साफ तौर पर कहा कि राजनीतिक मतभेद और संवाद बंद कमरे में होने चाहिए, क्योंकि सार्वजनिक बयानबाजी से संगठन की छवि प्रभावित होती है. उन्होंने इशारों-इशारों में यह भी कहा कि वरिष्ठ नेताओं को परिस्थितियों को समझदारी से संभालना चाहिए. इस मुलाकात के बाद डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी साझा किया. उन्होंने लिखा, “कभी-कभी लगता है कि जिंदगी केवल जिम्मेदारियों का एक सिलसिला है, जिसे हम जीते कम हैं और निभाते ज्यादा हैं.” उनके इस पोस्ट को राजनीतिक हलकों में कई मायनों में देखा जा रहा है.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हाल के दिनों में झारखंड कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी हलचलों और बयानबाजी के बीच यह मुलाकात संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देने की कोशिश हो सकती है. फिलहाल इस बैठक को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है.

Tags:jharkhandjharkhand newsfinance ministerfinance minister radhakrishana kishorjharkhand finance minister radhakrishnakishorjharkhand health minister irfan ansarihealth minister irfan ansariDr irfan ansarilatest newspolitics news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.