✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टाटा मोटर्स गेट पर 24 घंटे बाद खत्म हुआ धरना, रोजगार देने का मिला आश्वासन

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 15, 2026, 12:43:46 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स के मुख्य गेट पर स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा धरना बुधवार को 24 घंटे बाद समाप्त हो गया. आंदोलनकारियों ने कंपनी के डीएलसी अरविंद कुमार के उचित आश्वासन के बाद धरना खत्म करने का निर्णय लिया. धरना समाप्त होने के साथ ही कंपनी प्रबंधन ने राहत की सांस ली. मंगलवार को बंटी सिंह गुट ने अपने समर्थकों के साथ कंपनी गेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन के दौरान गेट को जाम कर दिया गया. जिससे कंपनी में आने-जाने वाले कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी वहीं धरना पर बैठ गए थे. प्रदर्शनकारी स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर नियोजन देने की मांग कर रहे थे.
इस आंदोलन को आईआईटीयूसी के अंबुज ठाकुर का भी समर्थन मिला, जिससे प्रदर्शन को और मजबूती मिली.  कंपनी प्रबंधन के हस्तक्षेप के बाद बातचीत का रास्ता निकला और डीएलसी द्वारा सकारात्मक पहल के आश्वासन पर आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया. 

रात भर धरने पर रहे
इस दौरान आंदोलनकारी रात में भी धरना पर बैठे रहे. बंटी सिंह और उनके समर्थक अपनी मांगों को लेकर पूरी रात कंपनी गेट के पास जमे रहे. इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही. मंगलवार की दोपहर आंदोलन शुरू किया गया था. आंदोलनकारियों के गेट जाम करने के कारण कंपनी के कर्मी भी परेशान रहे. 

मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
धरना समाप्त करने के पूर्व आंदोलनकारियों ने कंपनी के डीएलसी को एक मांग पत्र भी सौंपा. इसमें बीआरएस के नाम पर मजदूरों को प्रताड़ित ना करने, अप्रेंटिस को पु:न चालू करने, कर्मचारी पुत्र और स्थानीय युवाओं को स्थाई रोजगार देने समेत अन्य मांगें शामिल है. डीएलसी ने मांगों को कंपनी के वरीय अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन आंदोलनकारियों को दिया. 

Tags:Tata motorsTatanagarJamshedourJamshedpur newsJharkhand newsJharkhandTata MotorsTata Motors jsrTata Motor protestjsr protest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.