✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

पुलिस को चकमा दे फरार हुआ कैदी, समाहरणालय  के आसपास अफरा-तफरी का बना माहौल 

BY - Mehak Mishra CE

Published at: 06 Aug 2024 07:12 PM (IST)

पुलिस को चकमा दे फरार हुआ कैदी, समाहरणालय  के आसपास अफरा-तफरी का बना माहौल 

चतरा(Chatra): चतरा पुलिस की एक बड़ी लापरवाही निकलकर सामने आ रही है. जहां सोमवार को चकमा देकर एक कैदी उनके चुंगुल से फरार हो गया. हालांकि आसपास के लोगों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया. कैदी कमलेश यादव कुंडा थाना क्षेत्र के मदारपुर का रहने वाला है. जिसने 4 माह पहले एक गांव में फाइनेंस कंपनी के एजेंट के साथ लूटपाट की थी. 

जेल ले जाने के दौरान हुआ फरार
लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. जिसके बाद पुलिस की ओर से अभियान शुरु कर पकड़ा गया और चतरा व्यवहार न्यायलय में उसकी पेशी की गई. वहीं सुनवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा जा रहा था. इस दौरान उसने रास्ते में लघुशंका करने का बहाना कर गाड़ी रुकवाया और मौका देख पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया. 

समाहरणालय  के आसपास अफरा-तफरी का बना माहौल 
वहीं आरोपी के फरार होने की सूचना जैसे ही पुलिस पदाधिकारी और जवानों को मिली तब कुछ देर के लिए जतराहीबाग और समाहरणालय के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया.जिसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम में हड़कंप मच गया और रणनीति के तहत प्रशासन की टीम ने आम लोगों की मदद से जतराहीबाग के राशु होंडा शोरूम के सामने वाले मैदान से पकड़ लिया. इस गिरफ्तारी के बाद सभी पुलिस जवानों को राहत मिली. उसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया. इस मामले में कुंडा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तुरंत भगाने के बाद ही उसे पकड़ लिया गया था.

Tags:escaped inmatehow to dodge the police sirenhow to escape police sirenhow to bug the police sirenescape from policeroblox prison escape obbyescapewill high the prison guycity of atlanta police departmentfort dodge police arrest motherdekalb county police deparmentpolice chasejail escapeinmate escape during transportescaped inmate ithacapolice dash campolice chases caught on dashcamescaped inmate omahaescaped inmate wahoochatra policechatra newschatrachatra news todaychatra latest newschatra news livejharkhand policechatra news jharkhandchatra news aaj kachatra news updateschatra news live tvchatra news 24*7chatra police action naxalipolicechatra crime newschatra news aaj takbd policechatra league vs traffic policeafeem taskar in chatrachatra dalchhatra league vs traffic policerajshahi chhatra league vs traffic policechhatra league

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.