☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

शहीद जवानों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मारांडी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-जवानों की शहादत नहीं जाएगी व्यर्थ

शहीद जवानों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मारांडी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-जवानों की शहादत नहीं जाएगी व्यर्थ

रांची (RANCHI) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मारांडी ने पलामू में टीपीसी के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए दोनों जवानों को श्रद्धांजलि दी है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा, "पलामू के मनातू क्षेत्र अंतर्गत केदल जंगल में विशेष ऑपरेशन अभियान के दौरान पुलिस के दो जवान श्री संतन मेहता जी और श्री सुनील राम जी का शहीद होना अत्यंत पीड़ादायक है. 
मरांग बुरु दिवगंत वीर शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे. अभियान में घायल एक अन्य जवान को चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जा रहा है. घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ."

पलामू के मनातू क्षेत्र अंतर्गत केदल जंगल में विशेष ऑपरेशन अभियान के दौरान पुलिस के दो जवान श्री संतन मेहता जी और श्री सुनील राम जी का शहीद होना अत्यंत पीड़ादायक है।
मरांग बुरु दिवगंत वीर शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।…

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 4, 2025

वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मारांडी ने भी जवानों की शहादत पर बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा की जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. साथ ही उन्होंने X हैन्डल पर पोस्ट कर लिखा," पलामू में पुलिस बल और उग्रवादी संगठन के बीच भीषण मुठभेड़ में 2 जवानों, संतन कुमार और सुनील राम के शहीद होने की सूचना प्राप्त हुई. 

जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. समाज में शांति स्थापित करने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों का हम सब सदैव कृतज्ञ रहेंगे. 

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें."

पलामू में पुलिस बल और उग्रवादी संगठन के बीच भीषण मुठभेड़ में 2 जवानों, संतन कुमार और सुनील राम के शहीद होने की सूचना प्राप्त हुई।

जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। समाज में शांति स्थापित करने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों का हम सब सदैव कृतज्ञ रहेंगे।

ईश्वर उनकी आत्मा…

— Babulal Marandi (@yourBabulal) September 4, 2025

बताते चले कि देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव के पास TSPC के टॉप कमांडर शशिकांत के दस्ते के साथ भीषण मुठभेड़ हुई थी जिसमें दो जवान शहीद हो गए. वहीं एक की हालत गंभीर है, जिनका इलाज MMCH में किया जा रहा है.

इस पुरे मुठभेड़ पर पलामू DIG नौशाद आलम ने बताया कि पलामू के मनातू इलाके में टीम सर्च अभियान चला रही थी. इसी बीच TSPC के शशिकांत के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए है. मुठभेड़ करीब 15 मिनट तक चली जिसके बाद सर्च अभियान चलाया जा रहा है. मुठभेड़ के बीच नक्सली जंगल का फायदा उठा कर भाग निकले. जिसके बाद पुलिस पूरे इलाके क घेराबंदी कर सर्च अभियान चला रही है. मुख्यालय से अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है.

Published at:04 Sep 2025 07:32 AM (IST)
Tags:TSPC muthbhedjawan shahidcm hemant sorenneta pratipakshneta pratipaksh babulal marandibabulal marandi bjpjharkhand police
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.