✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

लोहरदगा : डंपिंग प्लांट की आड़ में फल-फूल रहा था अवैध बालू धंधा, छः हाइवा जब्त

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 2, 2026, 1:37:45 PM

लोहरदगा (LOHARDAGA) : जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है. यहां डंपिंग प्लांट के नाम पर संगठित तरीके से बालू का अवैध भंडारण और परिवहन किया जा रहा था. पुलिस की कार्रवाई में बालू से लदे छह हाइवा वाहन जब्त किए गए हैं, जिससे अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.

यह छापेमारी भड़गांव–नंदगांव मुख्य मार्ग पर स्थित बीटीआईपीएल डंपिंग प्लांट परिसर में की गई. जानकारी के अनुसार इस प्लांट को निर्माण सामग्री तैयार करने के उद्देश्य से स्थापित बताया गया था, लेकिन जांच में सामने आया कि यहां लंबे समय से अवैध रूप से बालू जमा किया जा रहा था और उसे हाइवा वाहनों के जरिए रांची की ओर भेजा जा रहा था. पुलिस की कार्रवाई के बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को सेन्हा थाना क्षेत्र के भड़गांव इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध बालू उत्खनन और ढुलाई की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना की पुष्टि के बाद उन्होंने सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके बाद गठित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और छह हाइवा वाहनों को जब्त कर लिया.

जब्त किए गए वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 13जे 6362, जेएच 13जे 3825, जेएच 13जे 5141, जेएच 13जे 9876, जेएच 13जे 9290 और जेएच 13जे 8633 बताए गए हैं. इन सभी वाहनों में अवैध रूप से बालू लदा हुआ था.

कागजात नहीं दिखा सके चालक
छापेमारी के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से बालू से संबंधित वैध कागजात की मांग की, लेकिन कोई भी चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद सभी हाइवा वाहनों को जब्त कर सेन्हा थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया.

मामले की जानकारी मिलने पर खनन निरीक्षक बसंत उरांव और सेन्हा अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत थाना पहुंचे और जब्त किए गए वाहनों का भौतिक सत्यापन किया. इस संबंध में सेन्हा थाना में कांड संख्या 28/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और अवैध बालू कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Tags:lohardagalohardaga newslohardaga latest newsillegal sand businessillegal sand business in lohardagalohardaga policelatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.