✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

विदेश में पढ़ाई का सपना होगा साकार, मरांग गोमके छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू, 50 छात्रों को मिलेगा मौका

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 9, 2026, 11:29:13 AM

रांची (RANCHI): झारखंड के मेधावी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य सरकार ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुण्डा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस योजना के जरिए झारखंड के प्रतिभाशाली युवाओं को विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा. आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय की ओर से इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है.

इस छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को यूनाइटेड किंगडम (यूके) और नॉर्दर्न आयरलैंड के नामी शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा. छात्र एक वर्षीय स्नातकोत्तर, एम.फिल, एम.रिसर्च और एमबीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे. राज्य सरकार की यह पहल उन छात्रों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, जो आर्थिक कारणों से विदेश में पढ़ाई का सपना पूरा नहीं कर पाते.

इस बार योजना के तहत कुल 50 छात्रों का चयन किया जाएगा. श्रेणीवार सीटों का निर्धारण भी किया गया है. अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 20 सीटें, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 10 सीटें, पिछड़ा वर्ग के लिए 14 सीटें और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए 6 सीटें निर्धारित की गई हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 मई से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है. इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा.

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों को पहले से किसी विदेशी विश्वविद्यालय से ऑफर लेटर मिल चुका है, उन्हें आवेदन के दौरान वह दस्तावेज अपलोड करना होगा. इसके अलावा संबंधित विषय में शिक्षण या पेशेवर अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को अनुभव प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा. राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से झारखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा. माना जा रहा है कि यह छात्रवृत्ति योजना राज्य के छात्रों के भविष्य को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी.

Tags:Marang Gomke ScholarshipWhat is Marang Gomke ScholarshipMarang Gomke Scholarship schemeMarang Gomke Scholarship jharkhandMarang Gomke Scholarship scheme jharkhandhow to apply in Marang Gomke Scholarshiphow to apply in Marang Gomke Scholarship schemelatest newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.