✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सीएम ने मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, अगर लाभुकों को किया गया बेवजह परेशान तो....

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 27, 2026, 2:32:10 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड की मंईयांओं के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान कर दिया है. राज्य की मंईयां जिनका सत्यापन, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत हो रहा है, अगर उन्हें किसी भी तरह की बेवजह परेशानी हुई तो उनपर एक्शन लिया जायगा. दरअसल मुख्यमंत्री ने बीते दिनों एक बैठक में यह बात कही है कि, मंईयां सम्मान योजना के तहत सत्यापन जरूरी है पर सत्यापन के नाम पर बेवजह महिलाओं को परेशान ना किया जाए. 

साथ ही उन्होंने बैठक में यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना में छूटे हुए लाभुकों को भी इस योजना से जल्द ही जोड़ा जाएगा. यानि जल्द ही मंईयां योजना से नई लाभुक महिलाओं का नाम भी जुडने वाला है. बतात दें कि बीते कई दिनों से योजना से नई महिलाओं का नाम नहीं जोड़ा गया है. ऐसे में जो महिलायें हालही में 18 वर्ष की आयु की हो चुकीं हैं उनका नाम जल्द ही योजना से जोड़ा जाएगा और हर माह उनके खाते में सम्मान राशि के रूप में 2500 रुपये भेजे जाएंगे. 

वहीं अब राज्य में अप्रैल और मई महीने की राशि एक साथ भजेने की तैयारी है. जल्द ही खाते में एक साथ योजना की दो किस्तें यानि की कुल 5000 रुआपीए भेजे जाएंगे. वहीं 11 मई से 18 मई तक सभी ग्रामीण इलाकों की हर पंचायत और शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड में लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया गया है, जिसके बाद 19 मई से 24 मई तक पंचायत और वार्ड स्तर से मिली जानकारी का संकलन हुआ है. इसमें अयोग्य या अपात्र पाए गए लाभार्थियों को नोटिस जारी किए गए हैं जहां 25 मई से 27 मई के बीच मृत, अयोग्य और अनुपस्थित लाभुकों की अंतिम सूची तैयार कर पंचायत भवन और अंचल कार्यालय के सूचना पट पर सार्वजनिक की जाएगी. वहीं, प्राप्त आपत्तियों के निष्पादन के बाद 29 मई को अंतिम रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी.

Tags:Maiyan Samman YojanaMaiyan Samman Yojana updateMaiyan Samman Yojana latest updatemaiyan samman yojana big updatemaiyan yojanamaiya yojnamaiya samman yojnamaiyan samman yojana latest updatemaiyan samman yojana 22vi kistmaiyan samman yojana 23vi kisttrending newsbig newscm hemant sorenmaiyan samman yojana verification

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.