✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

Big News: आदिम जनजाति की बच्ची के साथ दरिंदों ने किया दुष्कर्म फिर उतारा मौत के घाट, जानिए क्या है पूरा मामला

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:43:29 AM

 टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड के पलामू जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां मानव तस्करी की शिकार हुई 13 साल की आदिम जनजाति की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर उसकी हत्या कर दी गई है. साथ ही हत्या कर उसके शव को भी दफना दिया गया था. बता दें कि बुधवार को पलामू पुलिस को मामले की शिकायत की गई थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानिए क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि पीड़िता पलामू के रामगढ़ की रहने वाली है. परिवार वालों के अनुसार उसके साथ दुष्कर्म की घटना को बिहार के साराराम में अंजाम दिया गया है. वहीं दर्ज प्राथमिकी के अनुसार परिवार वालों का कहना है कि आठ महीने पहले पीड़िता को पैसे का लालच देकर बिहार के सासाराम ईटा भट्टा में काम करने ले जाया गया था. इसी बीच 3 जून यानी सोमवार को कुछ लोग पीड़िता के शव को लेकर पलामू के रामगढ़ पहुंचे. उस दौरान ईटा भट्ठा के मालिक ने पीड़िता की मां को मौत का स्पष्ट कारण नहीं बताया औऱ शव को गांव में ही दफना दिया. जिसके बाद पीड़िता की मां ने बुधवार यानी 5 जून की देर शाम रामगढ़ थाना पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. इस मामले में पीड़िता की मां ने ईट भट्ठा के मालिक सहित अन्य लोगों के उपर दुष्कर्म के साथ हत्या का आरोप लगाया है. वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस ने पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पीड़िता के शव को बाहर निकाला. शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है.

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है. वहीं पुलिस की एक टीम बिहार के सासाराम के लिए रवाना हो गई है. पुलिस पूरे मामले में आरोपियों की गिरफ्तीर के लिए छापेमारी कर रही है. जल्द ही मामले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

 

Tags:jharkhand newstoday jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand breaking newsramgarh newsjharkhand today newsnews jharkhandRape Of Tribal Girltribal girl rape in palamuRape Of Tribal Girl in palamupalamu trending newspalamu latest newspalamu breaking newspalamu ramgarh police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.