✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चोरों का आतंक, पहले जेवर और नगद पर किया हाथ साफ फिर घर में लगा दी आग   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 22, 2026, 3:19:47 PM

गिरिडीह(GIRIDIH): जिले में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. देर रात एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. साथ ही घर को आग के हवाले कर दिया. घटना में एक तरफ चोर पूरा सामान लेकर चले गए और जिस सामान को नहीं ले जा सके तो पूरे घर में आग लगा दिया. घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था.आग पर स्थानीय लोगों के साथ अग्निशमन ने काबू पाया है.   जिससे बड़ी घटना टल गई. वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है.         

दरअसल मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सीहोर के पटेल नगर अंतर्गत श्री राम कॉलोनी  का है. जहां बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया. और जाते जाते घर में आग लगा दिया.  ज़ब घर से आग और धुआँ बाहर निकलने लगा तब आसपास के लोगों ने द्वारा गृह स्वामी राहुल मण्डल को इसकी सूचना दी गई.गृह स्वामी अपने पूरे फैमिली के साथ शादी समारोह में भाग लेने के लिए अपने रिश्तेदार  के घर गए थे.

 पड़ोसियों द्वारा इस घटना को देखते हुए अग्नि सामान विभाग को इसकी सूचना दी गई.  समय पर अग्निशमन वाहन पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया.  हालांकि इस घटना में एक तरफ चोरों घर में रखें नदी बेस कीमती सामान जेवरात सहित कुल लगभग 5 लख रुपए का नुकसान पहुंचा है इधर घटना को लेकर गृह स्वामी द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत की गई है वहीं गृह स्वामी के अनुसार इस सब की घटना के पीछे उनके ही गोतिया लोग है.

अब पुलिसिया जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि घर में चोरी और आज दोनों घटना एक साथ होना कैसे संभव हुआ और इस घटना के पीछे वास्तव में किसका हाथ है.

 गिरिडीह से दिनेश कुमार रजक

 

Tags:Giridih NewsGiridh UpdateMUfassil PoliceGiridh Update NewsShree Ram Colony NewsGiridih Police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.