✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद की कोलियरी में बदमाशों का आतंक, हथियारबंद गिरोह ने बम-गोलियों से फैलाई दहशत

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 17, 2026, 12:33:58 PM

धनबाद (DHANBAD): कोयला उत्पादन करने वाली बीसीसीएल हो या ईसीएल उसके कोलयरी सुरक्षित नही है. आये दिन अपराधी कोलयरी पहुँच कर्मियों से मारपीट कर लूटपाट घटना को अंजाम दे रहे है. वही इसे रोकने को लेकर कोई ठोस पहल नही हो रही है.मुगमा क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर बी कोलियरी में हथियार से लैस दर्जनों अपराधियों ने धावा बोल दिया. कोलियरी के सब स्टेशन में दीवार काट कर घुसे एवं वहां लगे ट्रांसफार्मर के पूरे तेल को बहा दिया.

सब स्टेशन में तोड़फोड़ किया. कर्मियों ने एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर को कॉल किया एवं प्रशासन को भी इसकी सूचना दी. सभी सुरक्षाकर्मियों के आने के बाद जब वह सब स्टेशन पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है और जब वह दरवाजा के अंदर गए तो उन्होंने देखा कि ट्रांसफार्मर का पूरा तेल निकाल कर बहा दिया गया है एवं ट्रांसफार्मर के ऊपर के जो भी कल पुर्जे होते हैं उन्हें भी खोलकर नीचे रखा हुआ है तथा दीवार पर भी एक बड़ा सा छेद बना हुआ है.

इसके बाद जब वह लोग वहां से 5 और 6 नंबर डिपो पहुंचे तब 20 से 30 की संख्या में मौजूद चोरों के द्वारा उनको घेर लिया गया एवं ईंट पत्थरों से उन पर हमला भी किया गया जहां से वह काफी मशक्कत के बाद अपनी जान बचाकर भागे. सुरक्षा पदाधिकारी एवं प्रशासन के पहुंचने के बाद चोरों की तरफ से गोलीबारी की गई एवं देसी बम से हमला भी किया गया. काफी जद्दोजहद के बाद सुरक्षा कर्मियों एवं रात्रि ड्यूटी में तैनात कर्मियों के द्वारा चोरों को भगा दिया गया. इसके बाद कोलियरी प्रबंधन को इस घटना की सूचना दी गई और कोलियरी के मैनेजर भी मौके पर पहुंचे. कोलियरी में मौके पर जिंदा बम पाया गया। जिसको लेकर कोलियरी के कर्मियों में काफी भय और तनाव का माहौल व्याप्त है.

इसके विरोध में कर्मियो ने कोलयरी सब स्टेशन के सामने प्रबंधन ने सुरक्षा की मांग को लेकर नारेबाजी हंगामा किया. प्रबंधन से वह लोग अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं. आपको बताते चलें कि पिछले लगभग दो महीना से पूरे ईसीएल मुगमा क्षेत्र के विभिन्न कोलियरियों में चोरी की घटना बहुत ज्यादा बढ़ गई है. अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंचा हुआ है जिस कारण से वह कभी भी किसी भी कोलियरी में घुस जाते हैं और केवल काटकर और अन्य सामान लूटकर ले जाते हैं. लेकिन ECL प्रबंधन और पुलिस प्रशासन कहीं ना कहीं इस पर नकेल कसने में विफल नजर आ रहा है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:Dhanbad colliery attackArmed criminals in Dhanbad coal minesCoal mine violence JharkhandBomb firing in Dhanbad collieryDhanbad crime news todayBCCL colliery attack newsDhanbad latest breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.