✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का लगा आरोप

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 30, 2026, 1:21:30 PM

रांची (RANCHI): जिले के सिल्ली क्षेत्र के सोनाहातु के बारंदा गांव की 20 वर्षीय अंजलि कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. मृतका के परिजनों ने उसके पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह लंबे समय से अंजलि को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था.

जानकारी के अनुसार, अंजलि की शादी करीब पांच साल पहले सिल्ली मार्केट के हाय लुपुंग निवासी 21 वर्षीय राकेश कोईरी से हुई थी. इस दंपति का एक छोटा बच्चा भी है. परिवार के लोगों का कहना है कि शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा और राकेश का व्यवहार बदल गया. आरोप है कि वह अंजलि के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने लगा था. स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि अंजलि ने सिल्ली थाना में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी. हालांकि, शिकायत के कुछ ही दिनों बाद उसकी मौत की खबर सामने आई, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अंजलि की मौत किन परिस्थितियों में हुई.

घटना की सूचना मिलते ही सिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. थाना प्रभारी के अनुसार, परिजनों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा. पांच साल की शादी, एक मासूम बच्चा और अब मां की मौत, यह मामला कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब पीड़िता ने पहले ही शिकायत दर्ज कराई थी, तो समय रहते उसकी सुरक्षा क्यों सुनिश्चित नहीं की जा सकी. अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है.

Tags:ranchi newsranchi crime newscrime murder newsranchi updateWoman Dies Under Suspicious Circumstancesranchi women diedmurder newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.