✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद: बिजली पोल में अचानक लगी आग की चपेट में आई बाइक, इलाके में मची अफरा-तफरी

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 15, 2026, 3:59:41 PM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के हीरापुर स्थित बिनोद मार्केट के पास अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई. देखते ही देखते आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और पोल से नीचे की ओर लपटें गिरने लगीं. इस देखकर आसपास मौजूद लोगों में दहशत और आफरा तफरी का माहौल हो गया.

आग लगने के दौरान पोल के ठीक नीचे खड़ी एक मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आ गई. हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता और सूझबूझ देते हुए तुरंत कदम उठाया और किसी तरह बाइक को सुरक्षित निकाल लिया. उनकी इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से बच गया. टना के बाद लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे. इधर सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था.

गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि इस हादसे ने बिजली व्यवस्था की लापरवाही पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में लगे पुराने और जर्जर पोल और तारों की समय-समय पर जांच और मरम्मत की जाए.

रिपोर्ट- नीरज कुमार

Tags:DhanbadDhanbad electric pole fireShort circuit fire in Dhanbadfire news todayBike caught in electric pole fireFire due to short circuitFire Departmentelectric pole fireshort circuitJharkhandDhanbad latest news fire accident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.