✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

दर्दनाक! रांची के छात्र घूमने जा रहे थे नेतरहाट, 150 फीट नीचे खाई में गिरी कार, दो की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: January 14, 2023,
Updated: 6:38 AM

लातेहार(LATEHAR): जिले के महुआडांड़ प्रखंड के नेतरहाट घाटी स्थित मिलिट्री मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात एक पर्यटक की कार लगभग 150 फीट नीचे खाई में गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई. वहीं, कार में सवार 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद दोनों मृतकों और सभी घायलों को रात में ही 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने धनबाद निवासी आरजू बॉस (20 वर्ष) और शिवराम सत्यम (20 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया. वहीं, हादसे में घायल मंडल, प्रीतम कुमार और राहुल शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया.

सभी छात्र रांची में रहकर करते थे पढ़ाई

वहीं, मिली जानकारी के अनुसार, धनबाद निवासी आरजू बॉस, शिवराम सत्यम, करण मंडल, प्रीतम कुमार, राहुल शर्मा और एक अन्य कुडू निवासी युवक रांची में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. शुक्रवार की शाम सभी दोस्तों ने मिलकर नेतरहाट जाने का निर्णय लिया और वे रात को ही एक गाड़ी में सवार होकर नेतरहाट के लिए निकल गए. जैसे ही वे लोग रात के लगभग 11:00 बजे नेतरहाट घाटी के मिलिट्री मोड़ से आगे बढ़े तीखा मोड़ होने के कारण उन्हें पता नहीं चला और गाड़ी सीधे लगभग 150 फीट नीचे खाई में जा गिरी.

हादसे के बाद फोन से दी जानकारी

वहीं, घटना के बाद दो युवक किसी प्रकार खाई से ऊपर सड़क तक पहुंचे और एक युवक जो कुडू का रहने वाला था उसने अपने परिजनों को फोन के माध्यम से घटना की सूचना दी. घटना की जानकारी देने के बाद उसने परिजनों को लाइव लोकेशन भेज कर घटनास्थल की जानकारी दी. जिसके बाद परिजन के द्वारा गुरदरी पुलिस और 108 एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी गई. जहां से सभी घायल और मृतक को रेसक्यू कर 108 एंबुलेंस की सहायता से रात के 1:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लाया गया.

रिपोर्ट : सतीश कुमार गुप्ता, लातेहार 

Tags:NETARHAAT ROAD ACCIDENTLATEHAR NEWSNETARHAAT NEWSJHARKHAND NEWSROAD ACCIDENT IN NETARHAATझारखंड न्यूजनेटरहाट न्यूजलातेहार न्यूजनेतरहाट में सड़क दुर्घटना

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.