✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा पुलिस पर पथराव मामला: 84 नामजद, 400 अज्ञात पर FIR, 14 आरोपी गिरफ्तार

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 17, 2026, 4:58:47 PM

गढ़वा (GHARWA): जिले के महुलिया गांव में पुलिस पर हुए पथराव के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. महुलिया मोड़ पर हुई इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 84 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, जबकि 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है.

नामजद आरोपियों में 60 लोग मौके पर मौजूद थे, वहीं 24 मोटरसाइकिल मालिकों को भी शामिल किया गया है, जिनके वाहन घटनास्थल पर पाए गए. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 14 आरोपियों को हिरासत में लेकर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जिला पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से 24 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं, जिनकी जांच की जा रही है ताकि अन्य आरोपियों की पहचान की जा सके. फिलहाल पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है और वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बाकी आरोपियों को पहचाने करने की कोशिश कर रही है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

वहीं प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. बता दें कि सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया गया, जिसके बाद बवाल काफी ज्यादा भड़क गया. घटना महुलिया मोड़ के पास की है जहां पथराव के कारण 25 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. वही देर रात तक घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जाता रहा. इस हिंसक झड़प में दो थाना प्रभारी भी घायल हुए हैं, जिससे पुलिस विभाग में काफी नाराजगी देखी जा रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. साथ ही कहा की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 14 आरोपियों को हिरासत में लेकर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जिला पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

रिपोर्ट- धर्मेन्द्र कुमार

 

Tags:Garhwa stone pelting casepolice attack newsMahulia village Garhwa incidentpolice FIR 84 accused400 unknown accused FIRGarhwapolice actionGarhwa violence news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.