कोडरमा (KODERMA): जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित मिटको कॉलोनी में एक महिला की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान 30 वर्षीय नेहा राज, पति शंभू राणा के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार समेत पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, महिला का बेटा रोज की तरह स्कूल से करीब 12:30 बजे घर लौटा था. वैन से उतरकर जैसे ही वह कमरे के अंदर गया, अपनी मां को खून से लथपथ हालत में देखकर घबरा उठा. बच्चा जोर-जोर से चिल्लाते हुए घर से बाहर भागा.
बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. उसने लोगों को बताया कि उसकी मां के गले से लगातार खून बह रहा है और वह कोई जवाब नहीं दे रही है. यह सुनते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला के पति शंभू राणा को सूचना दी. घटना की खबर मिलते ही शंभू राणा ने अपने परिचितों और साथियों को फोन कर तत्काल घर पहुंचने को कहा. थोड़ी ही देर में उमेश पंडित समेत कई लोग मौके पर पहुंचे. घर के अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए. महिला का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था और कमरे में काफी मात्रा में खून फैला हुआ था.
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और मृतका के परिजनों से पूछ
इधर घटना की जानकारी मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है. उन्होंने कहा कि मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. मृतका के परिजनों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है. जो भी इस मामले में लिप्त होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.