✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

21 करोड़ के बीमा के लिए बेटे ने रची खौफनाक साजिश, पिता का किया ये हाल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 27, 2026, 10:39:29 AM

रांची (RANCHI): झारखंड से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि एक बेटे ने करोड़ों रुपये के बीमा क्लेम के लालच में अपने ही पिता की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले पिता के नाम पर अलग-अलग कंपनियों से करीब 21 करोड़ रुपये का बीमा कराया और फिर चलती ट्रेन से धक्का देकर उनकी जान ले ली. मामले का खुलासा तब हुआ जब एक इंश्योरेंस कंपनी को क्लेम प्रक्रिया के दौरान पूरे घटनाक्रम पर शक हुआ.

जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम सत्येंद्र कुंडू है. उसने अपने पिता रतन कुमार कुंडू, जो सेल (SAIL) के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे, के नाम पर कई बीमा कंपनियों से भारी रकम की पॉलिसियां ली थीं. आरोप है कि इन बीमा पॉलिसियों के लिए फर्जी दस्तावेज और नकली इनकम टैक्स रिटर्न का इस्तेमाल किया गया. बताया जा रहा है कि अलग-अलग कंपनियों को मिलाकर कुल बीमा राशि करीब 21 करोड़ रुपये थी. इनमें एक बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी भी शामिल थी.

प्राथमिकी के अनुसार, 30 अप्रैल 2024 को सत्येंद्र अपने पिता को साथ लेकर यात्रा पर निकला था. आरोप है कि डाल्टनगंज रेल थाना क्षेत्र में तोलरा स्टेशन के पास उसने साजिश के तहत अपने पिता को चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया. इस घटना में रतन कुमार कुंडू की मौके पर ही मौत हो गई.

मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि आरोपी ने अपने पिता की मौत की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों या रिश्तेदारों को नहीं दी. इतना ही नहीं, वह शव को पैतृक घर दुर्गापुर भी नहीं ले गया और अकेले ही अंतिम संस्कार कर दिया, ताकि किसी को शक न हो. पिता की मौत के बाद आरोपी ने अलग-अलग कंपनियों से बीमा क्लेम लेना शुरू किया. बताया जा रहा है कि उसे एक कंपनी से करीब 10 लाख रुपये भी मिल गए थे. लेकिन जब उसने एक अन्य कंपनी में करीब 3 करोड़ रुपये के क्लेम के लिए आवेदन किया, तो कंपनी को मामले पर संदेह हुआ. आंतरिक जांच में कई गड़बड़ियां सामने आने के बाद कंपनी ने रेल पुलिस को सूचना दी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल डीजी अनिल पालटा के निर्देश पर डाल्टनगंज रेल थाना में हत्या और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया. शिकायत इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर की ओर से दी गई थी. अब पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Tags:latest newsranchi newsson killed fatherson killed father in traintrain accidenttrain accident newsranchi update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.