✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने सरकार को घेरा, मंत्री बादल ने कहा- आपकी बातों को CM के पास रखेंगे

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:37:04 PM

देवघर(DEOGHAR): बाबा नगरी में एक महीने तक चलने वाले राजकीय श्रावणी मेला का शुभारंभ बुधवार को हो गया. राज्य के मंत्री बादल पत्रलेख और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने मेले का शुभारंभ संयुक्त रूप से किया. सावन महीने में बाबा नगरी देवघर में लाखों की संख्या में कांवरियां पहुंचते हैं. उससे एक दिन पहले ही झारखंड-बिहार के बॉर्डर स्थिति दुम्मा में राजकीय श्रावणी मेला 2022 का विधिवत उद्घाटन किया गया.

आपको बता दें कि झारखंड के मंत्री बादल पत्रलेख और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर इसकी शुरूआत की. उद्घाटन के मौके पर जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे. श्रावणी महीने में कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं को हर मूलभूत सुविधा और सुरक्षा मुहैया सरकार द्वारा कराई गई है. इस दौरान सांसद निशिकांत दुबे ने वर्तमान सरकार द्वारा एक भी श्राइन बोर्ड की बैठक पिछले ढाई साल में नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की है. वहीं, उन्होंने आने वाले समय में और बेहतर से बेहतर सुविधा श्रद्धालुओं को उपलब्ध हो इसकी मांग सरकार से की.

ये भी देखें:

Hotel के कमरों में सफेद चादरों के पीछे की कहानी, हैरान कर देगी ये वजह, कभी गौर किया है आपने !

वहीं, मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि आने वाले दिनों में देवघर में सभी सुविधाएं उपलब्ध हो इसको लेकर सरकार प्राथमिकता से काम कर रही है. इस वर्ष श्रद्धालुओं को सुलभ और सुरक्षित जलार्पण कराने की बेहतर व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है. 2 साल बाद लग रही श्रावणी मेला में अत्यधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है. ऐसे में सरकार ने हर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की है. पिछले बार की तरह इस बार भी वीआईपी दर्शन पूजा की व्यवस्था नहीं रहेगी.

रिपोर्ट: ऋतुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.