✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

दुमका के खूंटा बांध तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में सनसनी

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 30, 2026, 12:12:57 PM

दुमका (DUMKA) : शहर के खूंटा बांध तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. तालाब में शव देख स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव

सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी जगन्नाथ धान और सदर एसडीपीओ विजय कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस ने काफी प्रयास के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला और अपने कब्जे में लिया.

पहचान नहीं हो सकी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किया लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है.

नशे में डूबने की आशंका, जांच जारी

मृतक के हाथ में कैंची और डेंड्राइट पाए जाने से नशे की स्थिति में डूबने की आशंका जताई जा रही है. शव से दुर्गंध आने के कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना कुछ दिन पहले की हो सकती है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है और पहचान के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.

रिपोर्ट - पंचम झा 

Tags:Dumka dead body foundKhunta Bandh pond Dumka body recoveryunidentified body found in DumkaJharkhand Dumka crime newsdead body found in pond JharkhandDumka police investigation newsmysterious death in Dumka JharkhandDumka breaking news todaycrime news Jharkhand Dumka

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.