✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

झारखंड में शुरू हुई विद्यालय स्वास्थ्य जांच अभियान, कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों होगी जांच

BY -
Padma Sahay
Padma Sahay
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 10, 2026, 11:59:47 PM

रांची(RANCHI): झारखंड के स्कूली विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य मुहैया कराने के लिए स्कूली स्तर पर विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है. इसमें सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी को शामिल किया गया है.  इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 21,94,106 किशोर-किशोरियों को चिह्नित किया है,  जिसमें 10,15,407 किशोर और 11,78,699 किशोरी शामिल हैं. इस अभियान को संचालित करने के लिए उपायुक्त और सिविल सर्जन को जिम्मेदारी दी गयी है. 

गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान करना है मकसद

स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि स्वास्थ्य जांच कर समय पर बीमारी की पहचान हो जाये. इससे बाद में होनेवाली स्वास्थ्य की चुनौतियों से बचा जा सके. यह अभियान किशोर-किशोरियों के लिए संचालित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत चलाया जायेगा. इसके तहत विद्यार्थियों की आंख, कान, टीबी, एनीमिया, त्वचा, घेंघा और फ्लोरोसिस की बीमारी की जांच कर पहचान की जायेगी. इसके तहत प्राथमिक और मध्य विद्यालय में जांच होगी, जो प्रखंड स्तर पर आयोजित होगा.

बेहतर स्वास्थ्य पर ही टिका है बेहरत भविष्य 

राज्य के स्कूली बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य मुहैया कराने के लिए स्कूली स्तर पर विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है. इसमें सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी चिह्नित किये गये हैं. स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए 21,94,106 किशोर-किशोरियों को चिह्नित किया है, जिसमें 10,15,407 किशोर और 11,78,699 किशोरी शामिल हैं. अभियान को संचालित करने के लिए डीसी और सिविल सर्जन को जिम्मेदारी दी गयी है. इससे संबंधित निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को दिया है.

तीन चरण में होगी जांच 

बता दें स्कूलों मे आयोजित इन स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम को तीन चरणों मे बांटा गया है . प्रथम चरण में आरोग्य दूत और शिक्षकों द्वारा जांच संपपन्न की जायेगी. चिह्नित किशोर-किशोरियों को द्वितीय स्तर की जांच के लिए रेफर किया जायेगा. द्वितीय चरण में मोबाइल हेल्थ टीम में शामिल डॉक्टर जांच करेंगे और परामर्श देंगे. इसके बाद आवश्यकता के हिसाब से बड़े अस्पताल में रेफर किया जायेगा. तृतीय चरण में पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पताल में जांच कर इलाज किया जायेगा.  अभियान के तहत प्रथम स्वास्थ्य जांच 14 से 30 नवंबर तक विद्यालय स्तर पर होगी. एक दिसंबर से 31 जनवरी 2023 तक चिह्नित बच्चों की जांच की जायेगी. गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों को एक से 10 फरवरी तक पीएचसी स्तर पर जांच व परामर्श दिया जायेगा. जांच में सहयोगी आरोग्य दूत को ऑनलाइन के माध्यम से प्रशिक्षित किया जायेगा. ऑडियोमेट्री जांच के लिए अलग टीम बनेगी. अंत में विद्यार्थियों को समुचित दवा का किट उपलब्ध कराया जायेगा.

Tags:the news postjharkhand newseducationschoolhealth checkup

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.