✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक साथ प्रेमी प्रेमिका का फंदे से झूलता मिला शव,लड़की की दो दिन बाद आनी थी बारात

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 18, 2026, 4:06:29 PM

हजारीबाग(HAZARIBAGH): कभी साथ जीने की कसमें खाने वाले दो दिलों का ऐसा अंत होगा, शायद किसी ने सोचा भी नहीं था. कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद गांव से सामने आई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में मातम छा गया. सुबह जब लोगों की नजर फांसी के फंदे से लटके दोनों के शव पर पड़ी, तो हर कोई हैरान रह गए, वही फिर इसी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच मे जूट गई है

मृतकों की पहचान कूद गांव निवासी धीरज उर्फ गोलू गोप और हजारीबाग शहर के हुरूहुरू मोहल्ले की रहने वाली जया कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले करीब दो साल से प्रेम संबंध था. लेकिन हाल ही में युवती की शादी की शादी तय हो गई थी. बता दे कि 26 मई को शादी तय हुई थी. जिसके बाद दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ गया था.

इसी तनाव के चलते दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया. आज दोनों ने फांसी लगाकर खुद को खत्म कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके की घटना के पीछे और कोई कारण तो नहीं था. फिलहाल इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला माना जा रहा है. वही परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

 

Tags:Hazaribagh couple suicidecouple suicideHazaribaghlover couple suicidelover couple suicide maut'love affairforced marriageHazaribagh latest news couple deathlatest newscouple death

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.