✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

1500 जवानों को चकमा देकर लापता हुआ मिसिर बेसरा!कोल्हान के जंगल में तेज हुआ अभियान

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 21, 2026, 3:47:02 PM

चाईबासा (CHAIBASA): सारंडा के जंगलों में चल रहे सर्च ऑपरेशन के बीच एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ लापता हो गया है. सुरक्षाबलों को आशंका है कि वह कोल्हान और पोड़ाहाट के घने जंगलों में छिपा हुआ है. इसके लिए सारंडा के जंगल के अलावा पोड़ाहाट और कोल्हान के जंगल में भी 1500 से अधिक सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे है. लेकिन मिसिर और उसके दस्ते का अभी कुछ पता नहीं चल है. जानकारी को की पिछले दिनों सारंडा के बालिबा गांव स्थित जंगल में मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी. 2 दिनों तक चले इस मुठभेड़ में 6 जवान घायल हुए थे. किसी नक्सली के मारे जाने या घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है. मुठभेड़ रुकने के बाद सुरक्षाबलों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. 

मिसिर अपने दस्ते के साथ लगातार बदल रहा ठिकाना
जंगल में चल रहे सर्च ऑपरेशन के बीच मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ लगातार ठिकाना बदल रहा है. सुरक्षाबलों ने आसपास के गांवों में भी निगरानी बढ़ा दी है. जंगल के अंदर और आसपास के इलाकों में लगातार कॉम्बिंग की जा रही है. इसके अलावा ड्रोन से भी जंगल की निगरानी की जा रही है. हालांकि, जगह- जगह बिछाए गए आईडी के कारण सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन चलने में भी परेशानी हो रही है. 

पहाड़ी पर घिरा रहा मिसिर
15 अप्रैल को सारंडा के बालिबा गांव स्थित चडराडेरा जंगल में मिसिर बेसरा का दस्ता और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. जंगल में स्थित एक पहाड़ी पर मिसिर अपने दस्ते के साथ घिर चुका था. 2 दिनों तक उस पहाड़ी से ही नक्सली सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाते रहे. जवानों ने पहाड़ी की घेर लिया था. लेकिन इसके बाद भी मिसिर अपने दस्ते के साथ वहां से भागने में सफल रहा. 16 अप्रैल के बाद से मुठभेड़ बंद है. बताया जा रहा है मिसिर के दस्ते में एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल और 25 लाख के इनामी नक्सली सचिन के साथ 50 से अधिक नक्सली है. इसमें कई महिला नक्सली भी है.

नक्सलियों को एक महीने का अल्टीमेटम
18 अप्रैल को पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा में सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी दीपक कुमार पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने नक्सलियों को एक महीनें का अल्टीमेटम दिया था. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ एक महीने के भीतर सरेंडर कर दे, नहीं तो उसका एनकाउंटर किया जाएगा. यदि इस अवधि के भीतर वे आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो सुरक्षा बल उनके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेंगे. 

 

Tags:ChaibasaChaibasa newsSaranda jungleNaxali police muthbhedNaxali misir besraJharkhand policeJharkhand newsJamshedpurSaranda NewsJharkhand NewsRanchi NewsSaranda UpdateMisir Besra News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.