✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टेल्को मछुआ बस्ती के लोगों ने डीसी ऑफिस में किया प्रदर्शन, भवन को कब्जा मुक्त कराने की रखी मांग

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 20, 2026, 1:54:15 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के डीसी ऑफिस में सोमवार को जोरदार प्रदर्शन हुआ. टेल्को के जेम्को स्थित मछुआ बस्ती में के लोगों ने प्रदर्शन किया. इसमें भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई. प्रदर्शन के बाद अपनी मांगों को लेकर डीसी के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया. बस्ती के लोग बस्ती में स्थित सामुदायिक भवन को कब्जा मुक्त कराने को मांग कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान डीसी ऑफिस में आफरा तफरी मची रही. इस दौरान काफी संख्या में पुलिस भी मौजूद  रही. लोगों का कहना था कि बस्ती के मनोज मछुआ द्वारा बस्ती के सामुदायिक भवन को कब्जा कर लिया गया है. भवन को खोलने नहीं दिया जाता है. सामने की खाली जगह पर भी मनोज और उसके साथियों द्वारा घर बनाया जा रहा है. इसका विरोध करने पर मनोज और उसके साथियों द्वारा बस्ती के कुछ लोगों पर मारपीट और चापड़ से हमला करने का आरोप लगा रहा है. 

2 दिन पहले ही थी चापड़बाजी 
2 दिन पहले मछुआ बस्ती में 2 पक्षों के बीच मारपीट हुईं थी. इसमें दोनों पक्षों से एक महिला समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. घायल मनोज नायक समेत अन्य का इलाज अब भी टीमएमएच में चल रहा है. उस वक्त बात सामने आई थी कि देर रात डीजे बजाने को लेकर मारपीट हुई थी. लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मनोज नायक और उसके साथी बस्ती के लोगों पर गलत आरोप लगा रहे है. उनका कहना था कि बस्ती के लोगों का सामुदायिक भवन पर कब्जा का विरोध किया जा रहा है, इसलिए इनपर गलत आरोप लगाया जा रहा है. लोगों ने डीसी से मामले की जांच करा उचित कार्रवाई करने की मांग की है. 

Tags:JamshedpurJamshedpur DC officeDC JamshedpurJharkhand newsJhakhandTelcoChapadbaji

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.