रांची (RANCHI): नगर निगम चुनाव की मतगणना के बीच मेयर पद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दूसरे राउंड की गिनती के बाद भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी रौशनी खलखो मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमा खलखो से 41,278 वोटों से आगे चल रही हैं.
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मतगणना केंद्र में राउंड-बाय-राउंड काउंटिंग जारी है. दूसरे चरण के परिणाम सामने आते ही रौशनी खलखो की बढ़त और मजबूत होती दिखी. शुरुआती रुझानों के बाद अब यह अंतर काफी बड़ा हो गया है, जिससे उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है.
हालांकि निर्वाचन पदाधिकारियों की ओर से अंतिम और आधिकारिक घोषणा अभी शेष है. प्रशासन ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और हर राउंड के बाद परिणाम जारी किए जा रहे हैं.
फिलहाल सभी की नजरें अगले राउंड की गिनती पर टिकी हैं. अंतिम नतीजे आने के बाद ही रांची नगर निगम के मेयर पद की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी.
