☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची मेयर चुनाव: पहले राउंड में रौशनी खलखो 350 वोट से आगे

रांची मेयर चुनाव: पहले राउंड में रौशनी खलखो 350 वोट से आगे

रांची (RANCHI): नगर निगम चुनाव की मतगणना के बीच मेयर पद को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. पहले राउंड की गिनती के दौरान मेयर प्रत्याशी रौशनी खलखो करीब 350 वोट से आगे चल रही हैं. हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि निर्वाचन पदाधिकारियों की ओर से नहीं की गई है.

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मतगणना केंद्र में सुबह से ही काउंटिंग जारी है. राउंड-बाय-राउंड परिणाम सामने आ रहे हैं और शुरुआती रुझानों ने मुकाबले को रोचक बना दिया है. पहले राउंड की गिनती के बीच जैसे ही रौशनी खलखो के बढ़त की सूचना बाहर आई, उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया.

मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है और हर अपडेट पर नजर रखी जा रही है. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और आधिकारिक परिणाम जारी होने तक किसी भी तरह की पुष्टि से बचने की अपील की जा रही है.

रिपोर्ट : समीर हुसैन

Published at: 27 Feb 2026 06:31 AM (IST)
Tags:ranchiranchi mayor electionranchi nagar nigamRoshni KhalkhoRoshni Khalkho mayorlatest newsbig newstop newsrama khalkho

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.