✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रजरप्पा ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, गहने बरामद

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 24, 2026, 12:55:13 PM

रामगढ़(RAMGARH):रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में 21 अप्रैल को हुई ज्वेलरी दुकान डकैती मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में अब तक कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.पुलिस ने उनके पास से लूटे गए सोने के आभूषण भी बरामद किए है.

पढ़े पूरा मामला क्या था

21 अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे शिव शंकर ज्वेलर्स दुकान में हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर बंदूक के बल पर लूटपाट की थी.घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी.डकैती के बाद भाग रहे एक आरोपी को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस की कार्रवाई

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रामगढ़, लातेहार, पलामू, रांची समेत कई जिलों में छापेमारी की.जहां अलग-अलग जगहों से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया.पुलिस ने आरोपियों के पास से एक आर्टिगा कार, होंडा शाइन बाइक, घटना के समय पहने कपड़े, सोने के आभूषण, एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किए है.रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट-अनुज कुमार

Tags:Rajrappa Jewellers robbery caseUpdate on Rajrappa Jewellers robbery caseRajrappa Jewellers robbery case solvedRajrappa Jewellers robbery case solved RamgarhTrending newsViral newsJharkhandRamgarh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.