✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

झारखंड के पुलिस-प्रशासन पर खड़े हो रहे सवाल, राजधानी के पॉश इलाकों में दिनदहाड़े छात्रा के साथ छेड़खानी तो कहीं गोलीबारी

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:09:32 PM

रांची(RANCHI): झारखंड की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. राज्य की राजधानी रांची में भी दिनदहाड़े गोली चलाई जा रही है तो कभी स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी की जा रही है. ताजा मामला कचरही चौक का है जहां एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. वहीं, अगर बीते कल मंगलवार की बात करें तो रांची के पॉश इलाके सहजानंद चौक में तीन की संख्या में अपराधियों ने चर्चित सुषमा बड़ाइक को गोली मार दी. सबसे बड़ी बात ये है कि सुषमा को बॉडीगार्ड भी मिला हुआ था, इसके बावजूद भी अपराधियों की हिम्मत देखिए कि उन्होंने दिनदहाड़े बीच रास्ते में घटना को अंजाम दिया है. इससे पहले भी रांची और राज्य के कई जिलों में अपराधियों ने दिनदहाड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है. ऐसे में लगातार पुलिस-प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं.

कुछ महीने पहले भी डेली मार्केट में चला था गोली

बता दें कि कुछ महीने पहले भी राजधानी रांची के डेली मार्केट इलाके में अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली चलाई थी. जिसमें एक व्य़क्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था. हालांकि, इस हमले में पुलिस ने अपराधी को पकड़ लिया था. इससे पहले भी विष्णु गली में गोली चली थी. ऐसे कई मामले लगातार राज्य से सामने आ रहे हैं और पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

आम जनता में डर का माहौल

बता दें कि राज्य में बढ़ते आपराधिक मामलों को देखते हुए झारखंडवासियों में डर का माहौल है. लोगों का कहना है कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. उन्हें ना तो पुलिस का डर है ना ही सरकार का, ऐसे में आम जनता से लेकर व्यापारी वर्ग तक में डर का माहौल है.

विपक्ष खड़ा कर रहा सवाल

बता दें कि झारखंड की विपक्षी पार्टियां भी राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं. राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा का कहना है कि राज्य सरकार से प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था नहीं संभल रही है. पूरे राज्य में आपराधिक गतिविधियां चरम पर है.      

    

              

Tags:रांची पुलिसझारखंड न्यूजझारखंड में आपराधिक मामलारांची में अपराधरांची पुलिस पर सवालझारखंड क्राइम न्यूजjharkhand newsranchi newsranchi policepolice administration

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.