✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

प्रिंस खान का मेजर खोल रहा गैंग के राज़! गैंग मैनेजमेंट से लेकर रंगदारी तक की सच्चाई आई सामने

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 21, 2026, 4:01:45 PM

रांची (RANCHI): धनबाद का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के मेजर से पूछताछ में हर दिन चौकाने वाले खुलासे सामने आरहे है. हथियार सप्लाई से लेकर रंगदारी तक के मैनेजमेंट का भंडाफोड़ हुआ है. जिससे आने वाले दिनों में कई लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. धनबाद पुलिस इस पूछताछ के बाद कई लोगों की कुंडली खंगालने में लगी है. जिनका लिंक प्रिंस खान गैंग से है. इसकी लिस्ट काफी लंबी है. जिन्हे आने वाले दिनों में पुलिस पूछताछ के लिए बुला सकती है.

दरअसल बीते दिनों कोलकाता से प्रिंस खान का खास मेजर उर्फ सैफी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उससे कोलकाता में हि पूछताछ कर रही है. जिससे गैंग से जुड़ी कई जानकारी सामने आई है. इस पूछताछ में खुलासा हुआ की घटना को अंजाम देने के लिए सैफी हथियार से लेकर शूटर तक हायर करता था. इसके बाद वह उसे काम के बदले पैसे का भी भुगतान किया करता था. साथ हि कारोबारी को धमकी और पर्चा फेकने के लिए भी कई युवकों का इस्तेमाल किया करता था. इसके बाद वह खुद इंटरनेट कॉलिंग के जरिए फोन कर धमकी देता.

इससे जुड़ी कई जानकारी धनबाद पुलिस को पूछताछ में मिली है. यह भी सवाल का जवाब पुलिस तलाश रही है कि हथियार की सप्लाई कहां से होती है.इसके पीछे कौन लोग काम कर रहे थे. हर सवाल का जवाब धनबाद पुलिस खोज रही है. जिससे गैंग के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके और इस पूरे कड़ी को तोड़ तक प्रिंस खान गैंग के आतंक को खत्म किया जा सके.

बता दे कि बीते दिनों धनबाद पुलिस और सीबीआई ने भी एक हाई लेबल मीटिंग इस गैंग को लेकर की थी. इस बैठक के बाद धनबाद एसएसपी  प्रभात कुमार ने बताया था की जल्द हि प्रिंस खान गैंग पर बड़ी कार्रवाई होगी. और इस बयान के दो दिन बाद हि धनबाद पुलिस ने उसके उसके सबसे करीबी मेजर को गिरफ्तार कर लिया.                                 

Tags:Prince KhanPrince Khan GangGangster NewsGangster UpdateMajor newsPrince Khan Major UpdateMajor BreakingDhanbad PoliceDhanbad Police Action

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.