✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

प्रिंस खान की धमकी-गोली के बाद अब बम मारेंगे,विधायक ने कहा झारखंड में गुंडा राज चल रहा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 9, 2026, 12:47:37 PM

रांची(RANCHI): विदेश में बैठ कर झारखंड में गैंग चलाने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे लगातार वारदात को अंजाम दे रहे है. रांची  के होटल में हुई गोली बारी की घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया. अब इस मामले में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने विधि व्यवस्था पर सवाल उठाया है.उन्होंने कहा कि झारखंड गुंडा राज बनाने के रास्ते पर चल रहा है.

बता दे कि बीते शनिवार को एयरपोर्ट रोड स्तिथ टिटॉस होटल में अंधाधुन गोली बारी की गई. इस घटना में एक युवक की जान चली गई. घटना के बाद गैंगस्टर प्रिंस खान ने दोबारा से धमकी दी और कहा कि अगली बार बम चलेगा. बिना मैनेज किए कोई काम नहीं कर सकते है. प्रिंस खान ने audio भेज कर पूरी जिम्मेवारी ली है. साथ ही अंजाम भुगतने की बात कही है.

इस घटना को लेकर कारोबारियों में डर और दहशत का माहौल है. पुलिस ने जांच शुरू की और दावा किया है कि जल्द ही सभी गिरफ्तार होंगे. तो दूसरी ओर विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाया है.विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था चौपट हो गई है. ऐसे जगह पर गोली बारी की जा रही है जो विधानसभा से महज दो किलो मीटर दूर है. इस दौरान बजट सत्र को लेकर पुलिस अलर्ट होने का दावा करती है. लेकिन राज्य में गुंडा राज जैसे हालत बन गए है.

उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य यूपी से राज्य सरकार को प्रेरणा लेना चाहिए और सीखना चाहिए की कैसे विधि व्यवस्था को कंट्रोल किया जाता है. लेकिन झारखंड में ऐसा लगता है कि सरकार के संरक्षण में आपराधिक वारदात को अंजाम दिया जा रहा है. खुलेआम घटना को अंजाम दिया गया और फिर बाद में धमकी दी जाती है कि अब बम मरेंगे.                              

Tags:Prince Khan NewsGangster newsRanchi Fyring NewsJharkhand UpdateJharkhand newsCrime NewsVidhansbaha Budget NewsNavin jaisawal news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.