✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

PLFI के 15 लाख का इनामी Naxali के घर और ससुराल में पुलिस की छापेमारी, हिरासत में मार्टिन केरकेट्टा का जीजा

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:15:06 AM

रांची(RANCHI): पीएलएफआई नक्सली मार्टिन केरकेट्टा के घर में खुंटी पुलिस ने छापेमारी की है. इस तलाशी में पुलिस ने नक्सली मार्टिन के घर और ससुराल से कई सामान भी बरामद किए गए हैं. हालांकि इस बीच नक्सली मार्टिन केरकेट्टा पुलिस के हाथ नहीं लग पाया. 

नक्सली मार्टिन केरकेट्टा का जीजा हिरासत में
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मार्टिन के जीजा को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल पुलिस के द्वारा जीजा से पूछताछ की जा रही है. बता दें कि पुलिस को नक्सली मार्टिन के घर में होने की सुचना मिली थी. लेकिन जैसे ही नक्सली मार्टिन केरकेट्टा को पुलिस की पहुंचने की खबर मिली, वहां से वह फरार हो गया था. 

पुलिस कर रही लंबे समय से मार्टिन केरकेट्टा की तलाश 
पीएलएफआई सुप्रिमो दिनेश गोप के गिरफ्तारी के बाद पुलिस नक्सली मार्टिन की खोज कर रही है बताया जा रहा है कि दिनेश गोप के गिरफ्तारी के बाद नक्सली मार्टिन द्वारा पूरे संगठन को संभाला गया है और कई अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहा है. पुलिस लंबे समय से मार्टिन केरकेट्टा की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक इस मामले में सफलता नहीं मिली है. कुख्यात नक्सली मार्टिन केरकेट्टा पर 15 लाख रुपए का इनाम घोषित हैं.   

ठिकानों के बारे में की जा रही जानकारी इकट्ठा 
एसपी अमन कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि मार्टिन के घर और ससुराल में छापेमारी कर कई सारे सामान बरामद किए हैं. ससुराल में छापेमारी के दौरान नक्सली के जीजा को भी हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर कई ठिकानों के बारें में जानकारी इकट्ठा की जा रही है. जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएलएफआई और नक्सलियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई के बारे में चर्चा की जाएगी.

Tags:naxalitenaxalite attacknaxalites attacknaxalite attack in jharkhandtpc naxalite3 plfi naxalitenaxalite videonaxalite incidentbihar naxalite newsbounty on naxalitesnaxalite attack videonaxalite incident newsnaxalite sandeep yadavdantewada naxalite areanaxalites documentarynaxalite incident updatejharkhand naxalite attacknaxalite movement in indiaJharkhand newsjharkhand updatejharkhand policekhunti policePLFI NaxaliMartin Karketa

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.