✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

साइबर अपराधियों ने अधिकारी बन ठग लिए पैसे,घर से उठा लेने की दी धमकी,थाना में मामला दर्ज

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 18, 2026, 7:56:01 PM

पाकुड़(PAKUR): नगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है जहां ठगों ने खुद को अधिकारी बताकर एक युवक को झांसे में लिया और उससे पैसे ठग लिए. जानकारी के अनुसार हिरणपुर निवासी अमित भास्कर को 18 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 11:30 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल करने वालों ने अपना नाम पंकज सिंह और राजा कुमार बताते हुए खुद को अधिकारी बताया. ठगों ने युवक को पुराने नोट के बदले ज्यादा पैसे दिलाने का लालच दिया. उनकी बातों में आकर अमित ने पहले चरण में फोन-पे के जरिए करीब 9,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए.

घर से उठवा लेने तक की धमकी दी गई

इसके बाद ठगों ने लगातार और पैसे की मांग शुरू कर दी. इतना ही नहीं उन्होंने युवक को केस में फंसाने और घर से उठवा लेने तक की धमकी दी. डर के माहौल में आरोपियों ने दो से तीन लाख रुपये तक की मांग की. जब युवक को शक हुआ और उसने आगे पैसे देने से मना कर दिया तो दोनों नंबर बंद हो गए और ठगी का खुलासा हुआ.पीड़ित अमित भास्कर जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है.

पुलिस ने पीड़ित का आवेदन लेकर जांच शुरू की

इस घटना से आर्थिक और मानसिक रूप से काफी परेशान है पीड़ित अमित भास्कर ने बताया कि फोन पर खुद को अधिकारी बताकर उनसे पैसे मांगे गए. आरोपियों ने उन्हें डराया-धमकाया जिसके कारण उन्होंने पैसे ट्रांसफर कर दिए अब इस घटना के बाद उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इधर नगर थाना पुलिस ने पीड़ित का आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही साइबर ठगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

रिपोर्ट – विकास कुमार

Tags:Pakur cyber fraud newsJharkhand online scam casecyber crime in Pakuronline fraud 9500 rupees casecyber fraud threat caseJharkhand cyber crime newsPakur latest crime newsCyberPakur NewsPakur UpdatePakur Nagar thana

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.