☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विजय जुलूस में शामिल पलामू सांसद विष्णुदयाल राम की तबीयत बिगड़, अस्पताल में हुए भर्ती

विजय जुलूस में शामिल पलामू सांसद विष्णुदयाल राम की तबीयत बिगड़,  अस्पताल में हुए भर्ती

पलामू(PALAMU):जिले के मेदिनीनगर नगर निगम में नवनिर्वाचित मेयर अरुणा शंकर के विजय जुलूस के दौरान जुलूस में शामिल पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए. मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और परिजनों ने तुरंत उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया.

चिकित्सकों के अनुसार तेज धूप और पहले से चल रही अस्वस्थता के कारण उनकी तबीयत अचानक खराब हुई. हालांकि जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को स्थिर बताया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वे सुरक्षित घर लौट गए. बीजेपी के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि सांसद पहले से अस्वस्थ थे. खुले वाहन में विजय जुलूस में शामिल होने के कारण गर्मी का असर उन पर पड़ा, जिससे वे असहज हो गए. फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है.

दरअसल, नगर निकाय चुनाव में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार अरुणा शंकर ने मेयर पद पर जीत दर्ज की है. इसी जीत के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर भर में विजय जुलूस निकाला गया था.जुलूस जब मुख्य बाजार क्षेत्र में पहुंचा, उसी दौरान यह घटना हुई. सांसद की बेटी स्मिता आनंद और पार्टी कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया. प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल लिया. गौरतलब है कि विष्णुदयाल राम 2014 में डीजीपी पद से सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति में आए थे. वे 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पलामू से सांसद चुने जा चुके हैं.

 

Published at: 28 Feb 2026 10:07 AM (IST)
Tags:PalamuMP Vishnudayal RamMP Vishnudayahospitalizedfell ill and was hospitalizedvictory marchpalamu sansad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.