✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

पाकिस्तानी जासूस की रेकी का खुलासा, देवघर बाबा मंदिर की सुरक्षा बढ़ी, CCTV से कड़ी निगरानी

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 30, 2026, 8:06:17 PM

देवघर (DEOGHAR) : गाज़ियाबाद से पकड़ाये पाकिस्तानी जासूस पर बाबा मंदिर की रेकी करने का मिला सबूत के बाद देवघर स्थित बाबा मंदिर की सुरक्षा हुई टाइट. हर श्रद्धालुओं की चेकिंग के अलावा सीसीटीवी के माध्यम से प्रत्येक श्रद्धालुओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. इसी माह की 22 तारीख को गाज़ियाबाद में 3 संदिग्ध की गिरफ्तारी कौशाम्बी पुलिस द्वारा की गई थी. इनमें बिहार निवासी नौशाद आलम भी शामिल है. नौशाद के पास से मिली जानकारी और मोबाइल के माध्यम से पुलिस को शंका हुई. देवघर के बाबा मंदिर पर पाकिस्तानियो की विशेष नज़र है जहां कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है.

मंदिर सुरक्षा को लेकर सरकार ने उठाया ये कदम

पाकिस्तानी जासूस द्वारा बाबा मंदिर की रेकी करने के बाद पुलिस प्रशासन बहुत सचेत हो गयी है. सरकार के द्वारा इस मंदिर को हाई अलर्ट पर रखते हुए पुलिस औऱ जिला प्रशासन को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं खुफिया विभाग द्वारा भी सरकार और जिला प्रशासन को सचेत रहने के लिए भी कहा. अब स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और भी टाइट कर दी गई.

प्रत्येक श्रद्धालुओं की हो रही है इससे जांच

देवघर स्थित बाबा मंदिर एक विश्व प्रसिद्ध पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग हैं. यहाँ माँ सती का पहले हृदय गिरा था. जहाँ हृदय गिरा वही शिव विराजमान हुए. इसलिए इसे शक्तिपीठ के रूप में जाना जाता है. यही कारण है कि इस पवित्र ज्योर्तिलिंग की पूजा अर्चना के सालों भर देश विदेश के श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. ऐसे में पाकिस्तानी जासूस द्वारा बाबा मंदिर की रेकी करने की बात सामने आने पर मंदिर की चैकसी बढ़ा दी गई है. मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को बिना पुलिसिया जांच के प्रवेश वंचित कर दिया गया है. खुद श्रद्धालु औऱ स्थानीय पुरोहितों द्वारा इस कार्य की सराहना की गई है.

हर तरह से मंदिर की हो रही हैं निगरानी -मंदिर दंडाधिकारी

पाकिस्तानी जासूस द्वारा बाबा मंदिर की रेकी करने की बात सामने आने पर जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मंदिर के सभी प्रमुख द्वारों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ा दी गई है जिससे हर आने-जाने वाले श्रद्धालु की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा सके.वही मंदिर परिसर और इर्दगिर्द सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

एमपी निशिकांत ने सीएम को लिया आड़े हाथ

बाबा मंदिर के बारे में पाकिस्तानी जासूस से मिले जानकारी के बाद झारखंड सरकार कई तरह की रणनीति बनाने में लगी है. जहां एक ओर बाबा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक टाइट करने की पहल शुरू कर दी गयी है वही गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि आज जो भी इस मंदिर को लेकर पूरे देश मे चर्चा की जा रही है उसका जिम्मेवार सिर्फ मंदिर श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष यानी पदेन मुख्यमंत्री है. इन्होंने आरोप लगाया है कि मंदिर की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर 2019 से कोई भी बैठक नही हुई है.

झारखंड ही नही पूरे देश और विदेह में आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बैद्यनाथ धाम मंदिर हैं. जरूरत है पहले से कहीं ज्यादा अभी सतर्क निगरानी में रखने के लिए. पिछले दिनों दानपेटी में पाकिस्तानी करेंसी मिलने की घटना को कुछ दिन बीत चुके हैं लेकिन उसके बाद से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत औऱ सख्त निगरानी की आवश्यकता है.

रिपोर्ट - रितुराज सिन्हा 

 

Tags:Deoghar Baba Temple SecurityPakistani Spy Arrest IndiaBaba Baidyanath Dham Security TightenedDeoghar Temple CCTV SurveillanceIndian Security Alert TempleSpy Case in GhaziabadBaba Dham Security NewsCCTV Monitoring in DeogharHigh Alert in Deoghar TempleJharkhand Security NewsBaidyanath Dham News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.